
UP Assembly Election 2022 Ten Hot Seats of Third Phase
उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। यूपी की 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहे हैं। यह तीसरा चरण समाजवादी पार्टी के लिए सत्ता वापसी के लिहाज से बेहद अहम है। वहीं, सत्ताधारी बीजेपी के लिए भी तीसरे चरण में अपने पिछला रिकॉर्ड को दोहराते हुए अपनी सीटों को बचाने की चुनौती है। तीसरे चरण में जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें से कई कभी सपा का गढ़ हुआ करते थे। 2017 में भाजपा ने इनमें से कई सीटों पर सेंध लगा दी। इसलिए इस चरण में सपा का सामने अपनी सीटों को वापस पाने की चुनौती है।
कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं तो जसवंतनगर से चाचा शिवपाल ताल ठोकेंगे। योगी सरकार के भी कई मंत्रियों की साख दांव पर है। कन्नौज के छिबरामऊ से भाजपा की अर्चना पांडे तो बसपा से वहीदा बानो जूही मैदान में हैं। इसी सीट पर कांग्रेस ने विजय मिश्रा और सपा ने अरविंद सिंह यादव को उतारा है। अर्चना पांडे योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने दिग्गज नेता पं. रामप्रकाश त्रिपाठी बेटी है।
तीसरे चरण की 10 सबसे हॉट सीटें
करहल
तीसरे चरण में सबसे ज्यादा नजर अगर किसी हॉट सीट पर है तो वह है मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव और मोदी कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल आमने-सामने हैं। करहल में सबसे ज्यादा 1.35 लाख यादव वोटर्स हैं। इसके बाद 35 हजार शाक्य, 25 हजार दलित 18 हजार बघेल, मुस्लिम और ब्राह्मण और 12 हजार लोधी वोटर्स हैं।
जसवंतनगर
दूसरी सबसे हॉट सीट इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट है। इस सीट से अखिलेश के चाचा व मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव चुनावी मैदान में है। शिवपाल इस सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 में भी इस सीट पर शिवपाल ने जीत हासिल की थी।
फर्रुखाबाद सदर सीट
फर्रुखाबाद सदर सीट से इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। लईस के खिलाफ भाजपा से मौजूदा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को टिकट मिला है। वहीं, सपा से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या की पत्नी सुमन मौर्या सामने हैं।
कल्याणपुर सीट
कानपुर की कल्याणपुर सीट पर नीलिमा कटियार पर भाजपा ने फिर से विश्वास जताया है। नीलिमा की मां प्रेमलता कटियार लंबे समय तक यहां से विधायक रही हैं और बाद में मंत्री बनी। नीलिमा के खिलाफ सपा से पूर्व विधायक सतीश निगम हैं।
सिरसागंज
फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज विधानसभा सीट पर मुलायम के समधी हरिओम यादव साइकिल को पंचर करने में जुटे हैं। हरिओम भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें उनके राजनीतिक शिष्य सर्वेश यादव सपा से चुनौती दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोंकने से माहौल गरमाया है।
महाराजपुर
कानपुर नगर की महाराजपुर सीट से भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री सतीश महाना को मैदान में उतारा है। महाना विपरीत परिस्थितियों में यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते रहे हैं। महाना के सामने सपा के 36 वर्षीय सिख उम्मीदवार फतेह बहादुर सिंह खड़े हैं।
भोगांव विधानसभा
मैनपुरी के भोगांव विधानसभा में योगी कैबिनेट के मंत्री रामनरेश अग्रीहोत्री को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर हमेशा से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। 1989 के बाद पहली बार 2017 में यहां कमल खिला और रामनरेश को इसका इनाम मिला। रामनरेश के खिलाफ सपा के पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य चुनावी मैदान में हैं।
कन्नौज
इत्र नगरी कन्नौज पूरे देश में चर्चा का विषय है। यहां भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है। यहां से भाजपा ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सपा ने यहां से अनिल दोहरे को मैदान में उतारा है।
सादाबाद
हाथरस के सादाबाद सीट से इस बार बसपा के बागी और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय चुनावी मैदान में हैं। रामवीर ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। उनके खिलाफ सपा-रालोद गठबंधन से प्रदीप चौधरी और बसपा से अविन शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।
सिकंदरा सीट
कानपुर देहात के सिकंदरा सीट से भाजपा ने योगी सरकार के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अजीत के खिलाफ सपा ने प्रभाकर पांडे को मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा ने औरैया निवासी लालजी शुक्ला और कांग्रेस ने नरेश कटियार को टिकट दिया है।
Published on:
20 Feb 2022 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
