24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी ने बनाई रणनीति, खड़ा करेंगी अभय कांग्रेस, प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम से तैयार होगी विजय सेना

UP Assembly Elections 2022. स्पेशल कांग्रेस टास्क फोर्स के सत्यापन के बाद ही मिलेगा काम.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Oct 2021, 5:40 PM IST

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022. 2022 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में अभय कांग्रेस संगठन निर्माण की विजय सेना खड़ी करना चाहती हैं। प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम से जरिए इस विजय सेना को तैयार किया जाएगा। इसके जरिए कांग्रेस हर शहरी व ग्रामीण कांग्रेसी को विचारधारा से सशक्त व सांगठनिक स्तर पर प्रशिक्षित करना चाहती है, जिससे आगामी चुनाव में उन्हें सेना की तरह जमीन पर उतार सके। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पेशल कांग्रेस टास्क फोर्स का गठन किया है जो, न्याय पंचायत अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों का सत्यापन करेगी व उसके बाद ही उन्हें गांव-गांव भेजकर वोटर्स को मजबूत करने का काम करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव का कहना है कि प्रत्येक कांग्रेसी को समाज की नैतिक जिम्मेदारी उठानी होगी। उसे खुद को नैतिक आधार पर ही परिक्व बनना होगा। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कांग्रेसियों को अब अभय कांग्रेसी के तौर पर नैतिक रूप से सशक्त करना होगा। इसके लिए गांधी प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो रहे हर एक कार्यकर्ता का प्रपत्रों सहित भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, साथ ही उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- UP Cabinet: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा मंत्रिमंडल विस्तार केवल एक छलावा

स्पेशल कांग्रेस टास्क फोर्स के सत्यापन के बाद ही मिलेगा काम-
यूपी में करीब 80000 न्याय पंचायत अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष हैं, जिन्हें गठित की गई कांग्रेस की टास्क फोर्स वेरीफाई करेगी व उन्हें सत्यापन पत्र भी देगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई नया पंचायत अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष बनना चाहता है तो उसे एक रिफरेंस भी टास्क फोर्स को देना होगा। जो उनके कागजात लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दफ्तर पहुंचेगा और वहां उसे डेटा कंप्यूटर में सेव किया जाएगा। इतने बाद उसे नियुक्त किया जाएगा व आगे के कार्यों पर लगाया जाएगा। यह सभी आगामी चुनाव में कांग्रेस की सेना के रूप में काम करेंगे।