24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Cabinet: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा मंत्रिमंडल विस्तार केवल एक छलावा

UP Cabinet Reshuffle. यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 Sep 2021, 7:11 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. UP Cabinet Reshuffle. यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार केवल एक छलावा है। रविवार शाम को सीएम योगी (CM Yogi) की सरकार में एक मंत्री व छह राज्यमंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। इनमें जितिन प्रसाद को मंत्री, छत्रपाल सिंह गंगवार, पलटूराम, डॉ. संगीता बलवंत बिंद, संजीव कुमार उर्फ संजय गोंड, दिनेश खटीक व धर्मवीर सिंह प्रजापति को राज्यमंत्री बनाया गया है। योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार को 2022 चुनाव से पूर्व महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके जरिए भाजपा ने ब्राह्मण, ओबीसी व दलित समुदाय को रिझाने का प्रयास किया है। हालांकि विपक्ष इसे चुनाव से पहले केवल छलावा मान रहा है।

ये भी पढ़ें- UP Cabinet Expansion : योगी मंत्रिमंडल में 7 नये मंत्री शामिल, यूपी चुनाव से पहले जातीय समीकरण दुरुस्त करने की कोशिश

अखिलेश ने साधा निशाना-
सपा अध्यक्ष ने कैबिनेट विस्तार पर कहा कि उप्र की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक़ मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नये मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है।