2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिजनौर और अमरोहा दौरा, पार्टी नेताओं को देंगे जीत का मंत्र

UP Election 2022: जेपी नड्डा पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ सिर्फ चुनावी हालात का जायजा ही नहीं ले रहे हैं बल्कि टिकट बंटवारे या अन्य किसी भी वजह से नाराज हुए नेताओं को मना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Jan 2022, 10:54 AM IST

jp_nadda.jpg

UP Election 2022: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनावी जीत का मंत्र देंगे। नड्डा शनिवार को बिजनौर और अमरोहा में दो अलग-अलग बैठकें कर मुजफ्फरनगर , नगीना , बिजनौर , अमरोहा , मुरादाबाद , रामपुर और संभल की 30 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों, पार्टी पदाधिकारियों और चुनावी अभियान से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सबको एकजुट करने के साथ-साथ चुनावी जीत की रणनीति को लेकर मंत्र देंगे। बताया जा रहा है जेपी नड्डा शनिवार दोपहर को बिजनौर पहुंचकर वहां मुजफ्फरनगर, नगीना और बिजनौर की 15 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जमीनी चुनावी माहौल का जायजा लेंगे और साथ ही जीत की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में सक्रियता बढ़ाने का भी निर्देश देंगे।

इसके बाद नड्डा अमरोहा के गजरौला पहुंच कर अमरोहा, मुरादाबाद , रामपुर और संभल की 15 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जमीनी चुनावी हालात का जायजा लेने के साथ ही चुनावी जीत को लेकर अहम मंत्र भी देंगे। नड्डा बिजनौर की तरह ही इस बैठक में भी पार्टी कार्यकतार्ओं और नेताओं को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में सक्रियता बढ़ाने का निर्देश देंगे।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: अमित शाह का मिशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कैराना से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरूआत

आपको बता दें कि, शुक्रवार को नड्डा ने आगरा में ब्रज क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत की रणनीति पर चर्चा की थी। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद नड्डा पहली बार शुक्रवार को आगरा गए थे और शनिवार को वो बिजनौर और अमरोहा जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नड्डा पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ सिर्फ चुनावी हालात का जायजा ही नहीं ले रहे हैं बल्कि टिकट बंटवारे या अन्य किसी भी वजह से नाराज हुए नेताओं को मना कर सबको एकजुट कर चुनावों में सबकी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: हसानुराम अंबेडकरी लड़ेंगे अपना 94वां चुनाव