
Uttar Pradesh Assembly Election 2022: मतदान शुरू, वोटर आईडी कार्ड नहीं तो ऐसे डालें वोट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के दूसरे चरण का मतदान आज होगा। दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा और उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में वोट पड़ेंगे। वोट डालने के लिए पहचान पत्र के तौर पर चुनाव आयोग वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) जारी करता है। लेकिन अगर आपका वोटर कार्ड कहीं गुम हो गया है, या आप पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, पर वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी अपना मत दे सकते हैं। इसका तरीका भी आसान है।
11 प्रकार के अन्य डॉक्युमेंट्स को पहचान पत्र की मान्यता
अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम है लेकिन आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के अन्य डॉक्युमेंट्स को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता दी है। इनके आधार पर आप अपना वोट डाल सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है। तभी आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी दूसरे डॉक्यूमेंट्स के जरिये अपना मत दे सकेंगे।
ये डॉक्युमेंट्स आएंगे काम
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- अगर आप सेंट्रल या स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं, तो कंपनी की फोटो आईडी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं
- पासबुक
- मनरेगा जॉब कार्ड
- लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड
- पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो
- नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर द्वारा स्मार्ट कार्ड
- एमपी, एमएलए या एमएलसी की तरफ से जारी आधिकारिक पहचान पत्र
Updated on:
14 Feb 2022 06:55 am
Published on:
14 Feb 2022 06:15 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
