
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : भाजपा की जीत मुश्किल करेगा विपक्ष, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा सीट में ऐसे समीकरण
हरदोई (पत्रिका न्यूज नेटवर्क). जिले की बिलग्राम-मल्लांवा विधानसभा सीट पर Uttar Pradesh Assembly Election 2022 में रोमांचक मुकाबला होगा। भाजपा के आशीष कुमार सिंह आशु ने 8025 वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभाष पाल को हराया था। अब ttar Pradesh Assembly Election 2022 में भाजपा को समाजवादी पार्टी व बसपा से लडऩा होगा।
हरदोई जिले की यह सीट भाजपा के लिए हमेशा मुश्किल वाली रही है। इस सीट परगैरभाजपा दलों के राम आसरे वर्मा, लालन शर्मा और धर्मज्ञ मिश्रा जैसे नेताओं ने कई बार जीत दर्ज की। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर में हरदोई की आठ में से सात सीटों पर जीत दर्ज की। जीतने वाली सीटों में बिलग्राम-मल्लांवा सीट (Bilgram-Mallanwan Assembly constituency) भी शामिल है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रनेता रहे आशीष कुमार सिंह आशु ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर मुकाबला जीत लिया। इन्हें 83405 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे सपा के सुभाष पाल को 75380 वोट मिले थे। तीसरी पोजीशन बसपा के उम्मीदवार अनुराग मिश्र रहे। इन्हें 51502 वोट मिले। वर्ष 2012 के चुनाव में बीएसपी के ब्रजेश कुमार ने 64768 वोट पाकर विजयी हुए थे। दूसरे नंबर पर यहां सपा के केके उर्फ सतीश वर्मा थे। इस सीट पर वर्ष 2012 के चुनाव में भाजपा की स्थिति ऐसी थी कि प्रत्याशी अभय शंकर छठे स्थान पर थे और उन्हें महज 5375 ही वोट मिल पाए थे।
वर्ष 2022 के चुनाव में क्या होगा
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 के लिए यहां चुनावी माहौल बनने लगा है। चुनाव आयोग ने पूरे प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है। हरदोई जिले की सभी सीटों पर चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। अभी तक किसी भी प्रमुख दल ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। हालांकि दलों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। राजनीतिक दल सबसे पहले प्रथम चरण में पडऩे वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेंगें। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ही चुनाव संघर्ष की स्थिति कुछ हद तक साफ हो पाएगी लेकिन क्षेत्र में भाजपा भी एक बड़ी ताकत बन चुकी है लेकिन सपा व बसपा की ताकत भी कम नहीं है। संभव है कि Uttar Pradesh Assembly Election 2022 के लिए कुछ नए चेहरे चुनावी मैदान में उतरें।
ये हैं क्षेत्र के मुख्य मुद्दे
बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र (Bilgram-Mallanwan Assembly constituency) में कई मुद्दे हैं। इनमें एक बड़ी समस्या आवागमन के साधनों की बेहद कमी है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों के तरह यहां भी गांवों तक संपर्क मार्ग की सुविधा बढ़ी है लेकिन शिक्षा, बिजली की आपूर्ति व स्वास्थ्स की समस्याएं बनी हुई हैं। इसके अलावा भूमाफियाओं के बढ़ते दबदबे से किसान परेशान हैं। रोजगार भी एक बड़ा मुद्दा है। क्षेत्र के युवा रोजगार के लिए कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों की ओर पलायन करते हैं।
Published on:
12 Jan 2022 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
