
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा , खेती को कैमिस्ट्री की लैब से प्रकृति की प्रयोगशाला से जोडऩा होगा
UP Assembly Elections 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जहां ताबड़तोड़ यूपी के दौरे कर जनता का लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार वर्चुअल रैली कर जनता की नब्ज टटोल रहे हैं। रविवार को पीएम मोदी ने आगरा और मथुरा समेत 21 विधानसभा सीट पर वर्चुअल रैली (Virtual Rally) की। उन्होंने ब्रज की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि दिल्ली दिल तो यूपी देश की धड़कन है। उन्होंने कहा कि ब्रज के कण-कण में राधा-कृष्ण हैं। उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी ने दिखा दिया है कि अगर यूपी का कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा ही है। यहां की जनता उसी को अपना आशीर्वाद देगी, जो यहां विकास करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि ने अपने पिछले दौरे को याद करते हुए कहा कि उस दौरान जो ब्रज में प्यार मिला, उसे कभी भुला नहीं सकता। सरकार मथुरा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। वहीं, उन्होंने अपनी शैली में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ब्रज को भूले बैठे थे, लेकिन अब उनको सपने में भी भगवान कृष्ण आने लगे हैं। पहले की सरकारों का एजेंडा लूटने का रहा है। उन्हें यहां के विकास से कोई मतलब नहीं है। पिछली सरकार में हाईवे पर गाड़ियों को लूट लिया जाता था। बहन-बेटियों के साथ क्या होता था? यह बुलंदशहर के लोग अच्छे से जानते हैं। आगरा दंगाें के आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था?
उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में अपराध का बोलबाला था, लेकिन अब बेटियां घर से बाहर निकल रही हैं। उनके भविष्य के लिए अच्छे कॉलेज बनाए जा रहे हैं। ये सब योगी के कारण ही संभव हो सका है। पीएम मोदी की वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा से जुड़े रहे। इसके बाद सीएम योगी मथुरा के मांट के लिए रवाना हो गए।
साथ चलेगा बुलडोजर और विकास : सीएम योगी
सीएम योगी ने मथुरा में रविवार को भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी और श्रीकांत शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे राम और कृष्ण का विरोध करते थे। हिंदू देवी-देवताओं तक का विरोध किया जाता था। हमारी सरकार ने 700 से अधिक तीर्थ स्थल और मंदिरों का पुनरुद्धार करने का कार्य किया है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनका विकास केवल कब्रिस्तान की बाउंड्री तक सीमित था। सपा के शासनकाल में मथुरा के कोसी और जवाहर बाग में दंगे हुए हैं। वह कहते हैं कि हम बुलडोजर चला रहे हैं और हम कहते हैं कि बुलडोजर और विकास साथ चलेगा।
Published on:
06 Feb 2022 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
