27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: चुनावी यात्राओं से सियासी वॉर, रैलियों में उमड़ रही है भारी भीड़

UP Assembly Election 2022: बीजेपी की जन विश्वास यात्रा, अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा, बसपा की यात्रा और कांग्रेस की लड़की हूं, लड़ सकती हूं। इसके अलावा आरएलडी की सभाओं में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Dec 25, 2021

yogi_akhilesh_mayawaiti_priyanka.jpg

UP Assembly Election 2022: चुनाव में राजनीतिक यात्राओं का अपना बेहत महत्व होता है। ये यात्राएं कई बार परिवर्तन भी करती हैं, कभी सत्ता परिवर्तन करती हैं, तो कभी सत्ता में वापसी करती हैं। इसके साथ ही सामाजिक वातावरण में तब्दीली लाने का काम करती हैं। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा होने वाला है। चुनाव में बुहत ही कम वक्त बचा है, कभी भी आदर्श आचार संहिता यूपी में लागू हो जाएगी। लेकिन आचार संहिता से पहले बड़ी पॉलिटिकल पार्टी वो जनता के बीच अपना एक राउंड पूरा कर लेना चाहती हैं। इसके लिए सबसे आसान माध्यम है यात्रा निकालना, यात्रा के माध्यम से आप जनता से ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकते हैं और अपनी बातों को जनता के बीच पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का पहला रोड शो

करीब 175 सीटों को कवर कर चुकी है सपा की विजय रथ यात्रा

उत्तर प्रदेश में इनदिनों कई यात्राएं चर्चा में हैं, पहली यात्रा है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा...ये यात्रा उत्तर प्रदेश अब तक करीब 175 विधानसभा सीटों को कवर कर चुकी है। उम्मीद है कि दिसंबर के आखिरी तक वो 200 से अधिक विधानसभा सीटों को कवर कर लेंगे। अखिलेश यादव के इस यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

बीजेपी ने निकाली छह जन विश्वास यात्रा

दूसरी यात्रा सत्ताधारी दल बीजेपी की है, बीजेपी ने अखिलेश यादव के यात्रा का काउंटर तलाशा है, बीजेपी यूपी के छह कोनों से छह जन विश्वास यात्राएं शुरू की है। जन विश्वास यात्रा में स्थानीय दिग्गज नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।

चुनावी यात्रा लेकर बसपा भी मैदान में

हालांकि तीसरी यात्रा लेकर बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा भी चुनावी मैदान में हैं, बसपा मुखिया मायावती अभी तक किसी भी यात्रा में शामिल नहीं हुई हैं। इससे पहले सतीश मिश्रा ब्राह्मण सम्मेलन कर चुके हैं, ये उनकी दूसरी चुनावी यात्रा है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी का मेगा रोड शो, आज इन रास्तों पर बंद रहेगी आवाजाही

यूपी में बनने लगा है चुनावी माहौल

बीजेपी की जन विश्वास यात्रा, अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा, बसपा की यात्रा और कांग्रेस की लड़की हूं, लड़ सकती हूं। इसके अलावा आरएलडी की सभाओं में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। यानी कोई किसी से कम नहीं है, सबकी सभाओं और रोड शो में अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। इन यात्राओं के बीच उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल भी बनने लगा है, लेकिन नतीजा जनता को देना है।