
UP Election 2022 SP Candidate Accused of Beating BJP Candidate
चंदौली में सैयदराजा थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय ने सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार देर रात की है। दिग्विजय पांडेय के साथ भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह भी सैयदराजा थाना पहुंचे। उन्होंने मुकदमे के लिए तहरीर दी। थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय का आरोप है कि रविवार शाम को सपा उम्मीदवार मनोज 10-12 समर्थकों के साथ उनके पास आया और किसी बात का गलत आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिग्विजय ने कहा कि उन्हें बुरी तरह से पीटा गया।
महिला के घर में घुसकर मारपीट का आरोप
भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी अपना मानसिक संतुलन खो दिए हैं। इससे पहले शनिवार को भी वह किसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए थे। यहां तक कि एक महिला के घर में भी घुस गए थे लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। सुशील सिंह ने कहा कि जब तक मुदमा दर्ज नहीं होता तब तक वे थाने से नहीं जाएंगे।
पैसे बांटने का आरोप
इसी के साथ सपा प्रत्याशी मनोज डब्ल्यू ने बताया कि रनिया गांव में कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी को पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं। उनके पास से जो डायरी बरामद हुई है उस पर सुशील का पोस्टर था। एक लिफाफे में कुछ पैसे भी मिल हैं। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
07 Mar 2022 08:38 am
Published on:
07 Mar 2022 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
