25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 : मैंने बीजेपी छोड़कर ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है, अब 10 मार्च को जनता इनकी गर्मी निकालेगी: स्वामी प्रसाद मौर्य

UP Assembly Elections 2022 : औरैया जिले की बिधुना विधानसभा सीट समाजावदी पार्टी के लिए काफी अहम है। बिधुना सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की ससुराल है। बिधुना मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का मायका है। यह सीट 2007 और 2012 में एसपी के कब्जे में रही, लेकिन 2017 में मोदी लहर में इस सीट पर बीजेपी के विनय शाक्य जीते थे, जो अब सपा में शामिल हो गये हैं। इस बार बीजेपी से विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को टिकट दिया है।

2 min read
Google source verification

औरैया

image

Amit Tiwari

Feb 18, 2022

s.jpg

UP Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को औरैया जिले की बिधुना में सभा को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने बीजेपी छोड़कर ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है। उन्होंने कहा कि अब 10 मार्च को जनता इनकी गर्मी निकालेगी। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस लड़ाई में अखिलेश के साथ जयन्त चौधरी, ओपी राजभर, कृष्णा पटेल साथ खड़े हुए हैं। बीजेपी का सबका साथ, विकास सबका का नारा लोगों को धोखा देने के लिए है। स्वामी प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे।

बीजेपी को बताया धोखेबाज पार्टी

बिधुना में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को धोखेबाजों और झूठों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बन रहा है, एक्सप्रेस वे बन रहा लेकिन गुजरात के लोगों को ठेके दिया गए। जो यूपी के लोगों को रोजगार नही देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र में सपा की सरकार 22 लाख लोगों को नौकरी देगी। इसलिए भाजपा का सफाया करना है।

आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा

मीडिया बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा अपने वादों से मुकरी है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों के आरक्षण इन्होंने अजगर की तरह चाटने का काम किया और अपने चाहते और जाति के लोगों को बैठा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। सरकार की गलत नीतियों से मध्यम वर्ग व्यापारी, किसान आत्महत्या कर रहा है।

ये भी पढ़े: तीसरे चरण में यादव व ब्राह्मण मतदाताओं का रहेगा बोलबाला, भाजपा-सपा के सामने है पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती

सपा गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा

उन्होंने दावा किया कि सपा गठबंधन भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगा। करहल से बीजेपी उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हमले को बकवास बताते हुए कहा कि यूपी में सपा सरकार नहीं है और न ही बघेल कोई सामान्य कार्यकर्ता हैं। बघेल केन्द्र में मंत्री हैं। केन्द्र और प्रदेश दोनों में बीजेपी की सरकार है। उन्होंने कहा कि अगर एक मंत्री अपने ऊपर हमले का इंसाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से नहीं करा पा रहा है तो ऐसे नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।