
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी के बाद ही उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान किया जायेगा। लखनऊ के योजना भवन में पत्रकारों से बात से करते मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनैतिक दलों के नेताओं से बात की उन्होंने बताया कि सभी दल चाहते हैं कि यूपी में विधानसभा के चुनाव तय समय पर हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कुछ राजनैतिक दल रैलियों में सीमित संख्या के पक्ष में हैं।
पुरूषों की अपेक्षा महिला वोटर 5 लाख अधिक
नये मतदाताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 52.8 फीसदी नये मतदाता जुड़े हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में 5 लाख अधिक है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा भी मिलेगी।
52.8 फीसदी नये मतदाता जुड़े
राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों के बाद गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों से बात की । उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दल समय से चुनाव चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या करीब 15 करोड़ से ज्यादा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आ जायेगी। उन्होंने बताया कि यूपी में 52.8 फीसदी नये मतदाता बने है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों से 5 लाख अधिक है।
घनी आबादी में नहीं बनाये जायेंगे बूथ
उन्होंने कहा कि मतदाताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण होगा। उन्होंने बताया कि घनी आबादी में मतदाता बूथ नहीं बनाने का सुझाव मिला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर बैठे वोट देने की सुविधा मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कई दलों ने रैली में संख्या सीमित करने की भी सलाह दी है।
ईसीआई डोर स्टेप सुविधा भी मिलेगी
उन्होंने बताया कि इस चुनाव में ईसीआई डोर स्टेप सुविधा भी मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नई लिस्ट आने के बाद भी नये नाम जोड़े जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं की सुरक्षा पर भी बात हुई। उन्होंने बताया कि बैठकों में कोरोना प्रोटोकॉल की भी जानकारी दी गई। चुनाव आयोग ने बताया कि हर क्षेत्र में आदर्श बूथ भी होंगे।
800 पोलिंग बूथ पर सिर्फ महिला कर्मचारी
800 पोलिंग बूथ में सिर्फ महिला कर्मचारी ही होंगीं। 400 मॉडल पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। अन्य आईडी कार्ड में भी वोट डालने की सुविधा होगी। चुनाव में किसी भी गड़बड़ी को भी रोकने पर चर्चा हुई। सभी बूथ पर ईवीएम लगायी जायेगी।
1250 वोटर पर एक पोलिंग बूथ बनेगा
1250 वोटर पर एक बूथ बनाया जायेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी के बाद ही चुनाव की तारीखों का एलान होगा। चुनाव आयोग मे कहा कि कुछ राजनैतिक दल ज्यादा रैलियों के खिलाफ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पुलिस प्रशासन के इंतजाम को लेकर बात हुई।
Updated on:
30 Dec 2021 01:59 pm
Published on:
30 Dec 2021 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
