
Symbolic Photo of Ayodhya won Assembly Elections Result
UP Assembly Elections Result 2022 विधानसभा चुनाव का रिज़ल्ट अब आ चुका है। जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं समाजवादी पार्टी को 140 सीटे मिलती दिख रही हैं। जबकि श्रीराम जन्मभूमि से लड़ाई की शुरुआत करने वाली भाजपा को अयोध्या की 2 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। अयोध्या जिले मे कुल पाँच विधानसभा हैं। जिसमें विधानसभा अयोध्या, बीकापुर, गोसाईंगंज, मिल्कीपुर, रुदौली में से मिल्कीपुर और गोसाईगंज विधानसभा समाजवादी पार्टी ने जीती है। जबकि बाकी सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। इसमें गोसाईंगंज से क्षेत्रीय विधायक खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को भाजपा ने टिकट दिया था। लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी के अभय सिंह उर्फ बबलू सिंह ने हराया है।
मिल्कीपुर से सपा के अवधेश जीते
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा से अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी को 12,500 से अधिक मतों से जीते भाजपा के बाबा गोरखनाथ को हराया है।
गोसाईगंज से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी हारी
अयोध्या जिले की गोसाईंगंज विधानसभा से भाजपा के सिटिंग विधायक खब्बू तिवारी के जेल जानें की वजह से उनकी पत्नी आरती तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन सपा के विधायक बबलू सिंह यानी अभय सिंह जीत गए हैं।
बाकी तीनों सीटों पर भाजपा जीती है
मिल्किपुर और गोसाईंगंज सीट पर सपा की जीत के बाद बची हुई तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिसमें विधानसभा अयोध्या, रुदौली, बीकापुर पर जीती है।
पांचवें चरण मे हुई थी अयोध्या में वोटिंग
पांचवें चरण में यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग ही थी। भगवान श्रीराम के अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम चल रहा था। जहां एक बार फिर से अब लगभग सभी जगहों पर श्रीराम की जय जयकार हो रही है।
Published on:
10 Mar 2022 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
