
File Photo of Samajwadi Party Chief Akhilesh yadav
UP Assembly Election Results 2022 Live में समाजवादी पार्टी और भाजपा टॉप पर एक दूसरे को टक्कर देती हुई नज़र आ रही है। लेकिन रुझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर जाती हुई दिख रही है। वहीं समाजवादी पार्टी भी 140 के आंकड़ों को पार करती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ पर डटे रहने के लिए कहा गया है। वहीं भाजपा की ओर से जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तवा ने कहा कि 'भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार दोबारा आ चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर तैयार है। जहां भी अतिक्रमण किसी भी रूप में दिखेगा। उसे गिरा दिया जाएगा।
UP Elections Results 2022 समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट
"सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे।"
अखिलेश यादव ने समाजवाड़ियों लड़ाई के लिए तैयार रहने का दिया निर्देश
इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का, मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।
Updated on:
10 Mar 2022 03:09 pm
Published on:
10 Mar 2022 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
