
UP Assembly Elections Result 2022 : वेस्ट यूपी में फिर बज रहा भाजपा का डंका, इन प्रमुख सीटों पर बड़ी बढ़त।
UP Assembly Elections Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे। शुरुआती रुझानों में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। वेस्ट यूपी की करीब 70 सीटों पर पहले दो चरणों में मतदान किया गया था। इनमें सहारनपुर, शामली, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और मथुरा की सीटें शामिल हैं। कैराना में सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी तरह रामपुर की स्वार सीट पर भी सपा को भाजपा सहयोगी दल के प्रत्याशी हमजा मियां कड़ी चुनौती दे रहे हैं। कुछ सीट को छोड़ दिया जाए तो भाजपा ने अधिकतर सीटों पर बढ़त बना रखी है।
खास सीटों का ताजा हाल
कैराना- भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चौथे चरण में मृगांका सिंह ने नाहिद हसन को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है।
मुजफ्फरनगर- भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल देव अग्रवाल आगे।
रामपुर- सपा सांसद आजम खान आगे चल रहे हैं।
मथुरा- भाजपा के मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं।
नगीना- भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को बढ़त।
नजीबाबाद- समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
चंदौसी- चंदौसी सीट से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त।
देवबंद- भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
सहारनपुर- समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
हसनपुर- भाजपा प्रत्याशी को बढ़त।
मुरादनगर- बीजेपी प्रत्याशी आगे।
गाजियाबाद- बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग को बढ़त।
मोदीनगर- बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
नोएडा- बीजेपी उम्मीदवार पंकज सिंह आगे हैं।
जेवर- भाजपा उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह आगे।
धौलाना- बीजेपी प्रत्याशी को बढ़त।
हापुड़- बीजेपी आगे चल रही है।
Published on:
10 Mar 2022 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
