
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण की वोटिंग पूरे जोर शोर के साथ शुरू हो गई है। दस जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर जमकर वोटिंग पड़ रही है। लम्बी लाइन बूथों पर नजर आ रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया जिलों में कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में गोरखपुर की सदर सीट से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ रहे हैं। छठे चरण में कानून व्यवस्था, विकास, सुरक्षा, मुफ्त राशन, अपराध मुक्त पूर्वांचल और वंचित परिवारों को आवास जैसे कई मुद्दे हैं।
कई मुद्दे है, मतदाताओं को लुभा रही है हर पार्टी
छठे चरण में किसान, आवारा पशु, बेराजगारी, कानून व्यवस्था, विकास जैसे मुद्दे हर पार्टी उठा रही है। और अपने अपने स्तर से वादे कर रही है। भाजपा ने अब नया मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है, वो है समान नागरिक संहिता लागू करना। जो तभी सफल हो सकता है जब भाजपा नई सरकार बनाए। स्थानीय मुद्दों के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे को भी आगे बढ़ा रही है।
विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें : योगी आदित्यनाथ
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट डालने के बाद कहा कि, मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी। हम 80 फीसदी से अधिक सीटें जीतेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें, बीजेपी को वोट दें।
छठे चरण के कुल मतदाता
कुल 2,14,62,816
पुरुष 1,14,63,113
महिला 99,98,383
थर्ड जेंडर 1320
पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा
सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री (पथरदेवा)
डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी बेसिक शिक्षा मंत्री (इटवा)
जयप्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री (बांसी)
श्रीराम चौहान राज्यमंत्री (खजनी)
जय प्रकाश निषाद राज्यमंत्री (रूद्रपुर)।
Published on:
03 Mar 2022 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
