16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Elections 2022: प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने दिखाई कांग्रेस की ताकत, बोलीं- सरकार बनी तो माफ करेंगे किसानों का कर्ज’

UP Elections 2022: प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने प्रतिज्ञा ली है कि हमारी सरकार आई तो हम 2500 में गेहूं और धान खरीदेंगे। 400 में गन्ना खरीदेंगे। किसानों का सारा कर्ज माफ करेंगे। महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे।

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi file Photo

Priyanka Gandhi file Photo

UP Elections 2022: देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ताकत दिखाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार को बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रतिज्ञा ली है कि हमारी सरकार आई तो हम 2500 में गेहूं और धान खरीदेंगे। 400 में गन्ना खरीदेंगे। किसानों का सारा कर्ज माफ करेंगे। महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे।

यह भी पढ़ें : अब नहीं लगाने पड़ेंगे आरटीओ ऑफिस के चक्कर, अब डीलर प्वाइंट से ही जारी किए जाएंगे गाड़ियों के नंबर

भाजपा-सपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको याद होगा कि आपने आक्सीजन मांगी तो उल्टा सरकार आपके पीछे पड़ गई। अगर हमारी सरकार आएगी तो कोरोना संकट से प्रभावित परिवारों को 25000 की मदद देंगे। किसी भी बीमारी की हालत में 10 लाख का इलाज फ्री है। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि भाजपा फूट डालकर फिर से चुनाव जीतेगी। ऐसा क्यों कहा जा रहा है? क्योंकि दूसरी विपक्षी पार्टी भी यही चाहती है। ये दोनों पार्टियों ने आपको लूटा है। प्रियंका ने आगे कहा कि सीएए कानून का विरोध करते हुए कई युवकों को मारा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जनता पर अत्याचार हुआ, अखिलेश यादव दिखाई नहीं पड़े। सपा का नारा है आ रहे हैं अखिलेश। जनता पर अत्याचार के समय वे नहीं आए तो अब क्यों आ रहे हैं?

महंगाई छू रही आसमान- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुरादाबाद पीतल नगरी है। यहां भी मंदी का असर है। मंदी क्यों है? क्योंकि खरीदारों की जेब में पैसा नहीं है। आम आदमी की जेब में पैसा नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है। गैस की कीमत बढ़ गई। खाने के तेल की कीमत बढ़ गई। उपचुनाव में जनता ने महंगाई के खिलाफ बीजेपी को बुरी तरह पराजित किया। दूसरे दिन पेट्रोल डीजल का दाम कम हो गया। यूपी की जनता अपना फैसला दे दे तो महंगाई नीचे आ जाएगी।

किसानों को छला गया है- लल्लू

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि जिस तरह यूपी में कानून का राज समाप्त हो गया है, यूपी जंगलराज में तब्दील हो गया है, आज यूपी अपराध का पर्याय बन गया है। खाद महंगी, डीजल महंगा, पेट्रोल महंगा.. दस हजार करोड़ गन्ने का बकाया है। हमारा अन्नदाता आज दुखी है। आज महिलाएं रात-रात भर अपने खेतों की रखवाली कर रही हैं। किसानों की फसल बारिश और ओलावृष्टि में बर्बाद हो गई। इस सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। किसानों को छला गया है।

बरेली से मेरठ तक के नेता हुए शामिल

प्रतिज्ञा रैली में मुरादाबाद, बरेली मंडल के अलावा पश्चिमी यूपी के सभी जिलों के कांग्रेसी नेता रैली में शामिल हुए। कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि प्रतिज्ञा रैली पश्चिम यूपी में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और रामपुर के प्रभारी चौधरी असलम मियां ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है।

यह भी पढ़ें : बड़ी लापरवाही: भारत छोड़कर भागे तीन कोरोना पॉजिटिव विदेशी