31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022: रुझानों में बीजेपी बहुमत पार, स्वामी प्रसाद मौर्य दूसरे नंबर पर, राजा भैया भी पीछे

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022- बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस व अन्य दल भी कांटे की टक्कर में हैं। दो घंटे के रुझान के अनुसार अधिकतर सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। तो वहीं सपा भी कांटे की टक्कर में अपना दमखम दिखा रही है।

2 min read
Google source verification
Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 Vote Counting Update

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 Vote Counting Update

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। आज के नतीजों में यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व कायम रहेगा या समाजवादी पार्टी पांच साल बाद एक बार फिर विधानसभा चुनाव की सत्ता में लौटेगी। बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस व अन्य दल भी कांटे की टक्कर में हैं। दो घंटे के रुझान के अनुसार अधिकतर सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। तो वहीं सपा भी कांटे की टक्कर में अपना दमखम दिखा रही है। आइये जानते हैं अब तक के रुझान का चुनावी हाल।

यूपी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छुआ है। बीजेपी 250 सीटों पर आगे है, सपा को 111 सीटों पर बढ़त मिली है। रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह आगे चल रही हैं। वाराणसी कैंट से भी भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव को बढ़त मिली है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आगे हैं। समाजवादी पार्टी से आजम खां आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022: यूपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा 100 और सपा 80 के पार, अखिलेश यादव बोले-वक्त आ गया फैसलों का

सुलतानपुर

लंभुआ विधानसभा से बीजेपी आगे

बीजेपी- 5144
सपा- 5730
बीएसपी- 2470
कादीपुर से
बीजेपी- 8645सपा-7993

रामपुर से आजम खां आगे

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा नेता आजम खां आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में आजम खां 1800 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022: चुनावी मैदान में ये दिग्गज महिला उम्मीदवार, क्या इस बार महिला प्रत्याशियों की बढ़ेगी सत्ता में हिस्सेदारी

राजा भैया 6000 वोटों से पीछे

प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से शुरुआती रुझान में राजा भैया को बढ़त मिल रही थी। वह सपा के गुलशन यादव से 500 वोटों से आगे थे। लेकिन अब राजा भैया 6000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य दूसरे नंबर पर

कुशीनगर के सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सपा के विक्रम यादव से करीब तीन हजार मतों से आगे हैं। कुशीनगर के खड्डा में निषाद भाजपा गठबंधन विवेकानंद पांडेय आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विजय प्रताप कुशवाहा हैं। फाजिलनगर में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा मामूली वोटों से आगे हैं। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दूसरे नंबर पर हैं। तमकुहीराज में भाजपा प्रत्याशी डॉ. असीम कुमार पहले नंबर पर हैं। यहां से सपा के उदय नारायण गुप्त दूसरे पायदान पर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीसरे नंबर पर है।

यूपी में आगे चल रहे ये नेता

- योगी आदित्यनाथ
- अखिलेश यादव
- आजम खां
- सिद्धार्थनाथ सिंह
- सूर्यप्रताप शाही
- श्रीकांत शर्मा
- सुरेण राणा
- सौरभ श्रीवास्तव
- रविंद्र जायसवाल