
Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 Yogi Akhilesh Hot Seats
Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022: उप्र में भाजपा भले ही अपना पिछला परफॉर्मेंस नहीं दोहरा पायी लेकिन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट पर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी सपा की सुभावती शुक्ला को एक लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। उधर, मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 50 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। खबर लिखे जाने तक जहां अखिलेश यादव को कुल पड़े वोटों का रिकॉर्ड 62.93 प्रतिशत वोट मिला है वहीं बघेल केवल 30.83 प्रतिशत मत ही पा सके हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी न तो अखिलेश और न ही योगी आदित्यनाथ की जीत की आधिकारिक घोषणा की है।
चुनिंदा हॉट सीटों का संक्षिप्त विश्लेषण
गोरखपुर
गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ 1,03,390 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। उन्हें कुल 1,64,290 वोट मिले हैं। जबकि प्रतिद्वंदी सपा की सुभावती शुक्ला को केवल 61,775 वोट मिले। गोरखपुर सीट पर पिछले 33 वर्षों से भगवा का कब्जा रहा है। योगी की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत रही है।
करहल सीट
मैनपुरी की करहल सीट भी हॉट रही है। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के एसपी बघेल के बीच कांटे की टक्कर रही। जीत अखिलेश के हिस्से आई। अखिलेश 148196 वोट मिले और ये कुल वोटों का 60.12 फीसदी वोट है। बीजेपी कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट मिले।
फाजिलनगर सीट
फाजिलनगर सीट से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा ने 45523 वोटों से जीत दर्ज की। स्वामी प्रसाद मौर्य को 42,903 वोट मिले।
सिराथू
सिराथू में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य छह हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक यहां काउंटिंग रुकी हुई है। 29वें राउंड की काउंटिंग में सपा की पल्लवी पटेल 6397 वोट से आगे चल रही हैं। पल्लवी पटेल को 98763 वोट मिले हैं। बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को 92366 वोट मिले हैं।
Published on:
10 Mar 2022 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
