
Uttarakhand Assembly Election Result 2022
Uttarakhand Assembly Election Result 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी दोबार सत्ता में आने का रास्ता भी साफ कर लिया है। बहुतमत के जादुई आंकड़े को भी बीजेपी ने आसानी से हासिल कर लिया है। बीजेपी की ये जीत इस मायने भी अहम हैं क्योंकि ये ऐतिहासिक जीत है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी सत्ताधारी दल ने की है। बीजेपी ये चुनाव तो पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा लेकिन धामी को जनता नकार दिया। लिहाजा खटीमा सीट से वे जीत हासिल नहीं कर सके। आइए जानते हैं उत्तराखंड में किस सीट पर कौन जीता और कौन हारा। किस दल को कितनी सीटें मिलीं और क्या रहा वोट परसेंटेज।
उत्तराखंड में इस बार बीजेपी ने जहां बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं पिछले चुनाव के मुकाबले 10 सीटों का नुकसान भी दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के इस बार दूसरी पार्टी रही, लेकिन बीते चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Assembly Election Result 2022: 'फ्लावर' का जबरदस्त 'फायर', इन 4 कारणों से BJP ने की वापसी
किस दल को मिली कितनी सीटें
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों की बात करें तो 44 सीटों के साथ बीजेपी अव्वल रही। हालांकि 3 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त भी बना रखी है, उम्मीद है ये सीटें भी बीजेपी के खाते में आ जाएंगी। हालांकि बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए जो आंकड़ा बीजेपी पार कर चुकी है।
इसके अलावा कांग्रेस 17 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस भी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी और निर्दलीय को एक-एक सीट जीतने में कामयाबी मिली है। इस चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हीरश रावत लालकुंआ से अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। हालांकि हरिद्वार सीट से उनकी बेटा अनुपमा रावत जीत गईं।
वोट पर्सेंटेज
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतप्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 44.3 फीसदी मत मिला है। जबकि कांग्रेस को 39.91 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। इसके अलावा 4.82 फीसदी वोट बसपा को मिले हैं।
उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा 36 है। इस आंकड़े को बीजेपी आसानी से पार कर चुकी है। यानि इस बार भी सरकार बीजेपी अपने दम पर बनाने जा रही है। लेकिन पुष्कर सिंह धामी के खटीमा सीट से हारने की वजह से पार्टी के सामने सीएम का संकट खड़ा हो गया है। विधायक दल का नेता चुनेंगे और उसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Assembly Election Result 2022: उत्तराखंड में नहीं चला 'रोटी पलटने का फॉर्मूला', BJP रचेगी इतिहास!
Published on:
10 Mar 2022 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
