21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttarakhand Assembly Elections 2022: हरीश रावत की सीट बदली, देखिए Congress की नई लिस्ट

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट में बदलाव किया है। ये बदलाव दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में नेताओं के विद्रोह के बाद किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jan 27, 2022

Uttarakhand: Congress shifts out Harish Rawat from Ramnagar to Lalkuan

Uttarakhand: Congress shifts out Harish Rawat from Ramnagar to Lalkuan

उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में थोड़ा फेरबदल किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट में बदलाव किया है। ये बदलाव दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में नेताओं के विद्रोह के बाद किया गया है। हरीश रावत अब लाल कुवां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसमें कांग्रेस ने हरीश रावत की बेटी को भी नई लिस्ट में टिकट दिया गया है। उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लाल कुआं से, पूर्व विधायक रणजीत रावत सल्ट से, महेश शर्मा कालाढूंगी से और पूर्व सांसद महेंद्र पाल रामनगर से चुनाव लड़ेंगे।


हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट दिया गया है। हरिद्वार ग्रामीण वही सीट है जहां से साल 2017 में हरीश रावत स्वयं चुनाव हार गए थे।


हरीश रावत पहले रामनगर से प्रत्याशी बनाए गए थे, परंतु रणजीत सिंह रावत के विद्रोह के बाद सीटों में बदलाव किया गया। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी लालकुवां से टिकट न मिलने से नाराज थे, लेकिन इस सीट से हरीश रावत को टिकट मिलने से वो साथ में चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं।

वहीं, डोईवाला से मोहित उनियाल का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह गौरव चौधरी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा चौबट्टाखाल से केसर सिंह नेगी को, नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत और ज्वालापुर से बरखारानी का टिकट बदल कर रवि बहादुर को दिया गया है। हालांकि, टिहरी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

यह भी पढ़े - उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से किया लॉन्च

यह भी पढ़े - करें राजनीति की दिशा बदलने का संकल्प