
Uttarakhand Election 2022 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल की खबरें जोरों पर हैं। यूपी में तो बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी राजनीतिक गलियारों में ये खबरें जोरों पर थीं कि लैंसडौन से बीजेपी विधायक दिलीप रावत जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। हालांकि दिल्लीप रावत ने इस तरह की सभी खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं लगातार पार्टी के लिए काम करता आया हूं और आगे भी इसी तरह करता रहूंगा।
उत्तराखंड में बीजेपी के कद्दावर विधायक दिलीप रावत ने अपने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि गुरुवार को वे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। लेकिन दिलीप रावत ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। जिनमें उनके कांग्रेस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी।
यह भी पढ़ेँः अरविंद केजरीवाल ने कहा- जनता चुनेगी पंजाब का सीएम चेहरा, जारी किया मोबाइल नंबर
ये विरोधियों का षडियंत्र
प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि विरोधियों की ओर से षड्यंत्र के तहत इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं, हिंदूवादी नेता हैं। कांग्रेस या फिर किसी भी और राजनीतिक दल में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
लैंसडौन क्षेत्र से बीजेपी विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह बीजेपी के हैं और बीजेपी में ही रहेंगे। रावत ने यह बात इंटरनेट मीडिया में आई उन खबरों को लेकर कही, जिनमें कहा गया कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ेँः सिद्धू ने फिर दिखाए बागी तेवर, जानिए सीएम चुने जाने को लेकर क्या कहा
हरक सिंह से तनातनी बड़ी वजह
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि दिलीप रावत ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है और वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रावत की कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत से चल रही तनातनी को इससे जोड़कर देखा गया।
इस बारे में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह कहीं नहीं गए। वह देहरादून में ही हैं। विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के तहत इस प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे। किसी अन्य दल में जाने की वह सोच भी नहीं सकते।
Published on:
13 Jan 2022 04:19 pm

बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
