15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा के 26 सीट जीतने के दावे पर ‘दीदी’ का पलटवार, क्या वो EVM में घुसे हैं?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण में भाजपा के 26 सीटें जीतने के दावे पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया है

less than 1 minute read
Google source verification
untitled_3.png

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) के लिए प्रथम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो चुका है। पहले चरण में पश्चिम बंगाल की तीस सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें से भाजपा ने 26 सीटें जीतने का दावा किया है। भााजपा के दावे पर राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने रविवार को कहा है कि गृह मंत्री कहते हैं कि वो 30 में से 26 सीटें जीत रहे हैं। क्या आप ईवीएम में घुसे हुए हैं? आप यह क्यों नहीं कहते कि भाजपा तीस में तीस सीट जीत रही है।

West Bengal Assembly Elections: TMC नेता शेख आलम ने विवादित बयान को लेकर मांगी माफी

West Bengal Assembly Elections 2021: चुनाव आयोग ने पांच अफसरों को हटाया

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकेे कहने से कुछ नहीं होता। अभी दो मई का इंतजार करो, तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी। कोई बाहरी पश्चिम बंगाल पर शासन नहीं कर सकता। आपको बता दें कि बंगाल में पहले चरण के लिए हुए मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी 30 में से 26 सीट जीत रही है।