5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी को बोली बूढी विमला, ‘तू तो अपनी दादी की तरह दिखती है, जा हमारा अर्शीवाद है एक दिन प्रधानमंत्री बनेगी’

रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में थी। प्रियंका ने पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में 14 जिलों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। प्रियंका गांधी ने उनसे क्षेत्र की समस्या व सुझाव पूछे। इस दौरान सबसे पहले गौतमबुद्धनगर के शहर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के पास गईं और पूछा अध्यक्ष जी कैसे हो, क्या चल रहा है। इस पर उन्होंने बताया कि वह अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही लोगों की समस्याओं को भी उठा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi_.jpg

बुलंदशहर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को बुलंदशहर के दौरे पर थी। इसी बीच अनूपशहर जाते समय वे हाइवे-91 स्थित गुर्जर चौक पर खड़ी महिलाओं के झुंड के बीच पहुंच गईं। अपने बीच प्रियंका गांधी को खड़ा देख महिलाएं चकित रह गई। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से बात की। महिलाओं की जुबा पर बढ़ती महंगाई का दर्द छलका तो प्रियंका ने उस पर सहानुभूति का मरहम भी लगाया। इसी बीच कुछ महिलाएं बोली आप तो अपनी दादी के जैसे दिखती हैं। वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने प्रियंका से कहा कि एक दिन तू इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। जा हमारा आर्शीवाद तेरे साथ है।

यह भी पढ़ें : अजब-गजब: किसान को पहले भेजा 3.5 लाख रुपये का टयूबवैल बिल फिर कुर्क कर लिया खेत, सदमे में पत्नी बीमार

प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रियंका ने लिया हिस्सा

सिकंदराबाद में अनूपशहर में प्रतिज्ञा सम्मेलन में भाग लेने जा रही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को क्षेत्र की महिलाओं ने समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भी उनका स्वागत किया। लेकिन चन्द मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ गई।

महिलाओं को देख प्रियंका ने रोका काफिला

दिल्ली से अनूपशहर जाते समय सिकंदराबाद के हाईवे-91 स्थित गुर्जर चौक पर खड़ी महिलाओं को देख प्रियंका वाड्रा ने अपना काफिला रोका। महिलाओं ने प्रियंका वाड्रा को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन समेत अन्य समस्याओं ने अवगत कराया। इस दौरान पूनम पंडित समेत किशन देवी, आशा दाई, बिमला, शकुंतला, राजवती आदि मौजूद रहीं।

बोली बूढी विमला, 'तू तो अपनी दादी की तरह दिखती है’

प्रियंका को देखकर बिमला नामक वृद्ध महिला ने कहा कि तू तो अपनी दादी के जैसे दिखती है। जा हमारा अर्शीवाद है एक दिन इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य सैयद आबिद अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया। प्रियंका वाड्रा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जहांगीराबाद नगर के चांदोक दोराहे पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका वाड्रा बुलंदशहर जिले के छोटी काशी कहे जाने वाले अनूपशहर में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रही थी। रविवार को नगर के चांदोक दोराहे पर पहुंची प्रियंका वाड्रा का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेखा शर्मा अजनारा व सत्य प्रकाश शर्मा चांदोक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।

इंदिरा-प्रियंका के नारों गूंज उठा इलाका

इस दौरान प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर गाड़ी से उतर कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं प्रियंका नहीं आंधी है देश की दूसरी इंदिरा गांधी है के नारों से पूरा चांदोक दोराहा गूंज उठा।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: हिमालय की ठंडी बर्फीली हवा ने दी पश्चिमी यूपी में दस्तक, सबसे ठंडी रही रविवार की रात