
Ajay Devgn New BMW i7
Ajay Devgn New BMW i7: बॉलीवुड और लग्जरी कार...ये कॉकटेल हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। और अब जैसे जैसे देश में इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री हो रही हैं, बॉलीवुड भी इसकी तरफ आकर्षित हो रहा है। इस बीच सुपर स्टार अजय देवगन ने अपने गैराज की शोभा बढ़ाने के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदी है... रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय ने फूली इलेक्ट्रिक कार BMW i7 को ख़रीदा है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपए से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक सेडान कार ट्विलाइट पर्पल पर्ल मेटलिक कलर में है। इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQS 580, Porsche Taycan और Audi e-tron GT जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से है।
8K सिनेमा स्क्रीन
BMW i7 इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन स्टाइलिश है। इसमें कंपनी के सिग्नेचर ग्रिल्स लगे हैं। इसका डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है। ब्लू हाइलाइट्स और नए अलॉय व्हील्ज के साथ ही ‘i’ इनसिग्निया वाली इस इलेक्ट्रिक सेडान के इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दोनों में कर्व्ड स्क्रीन हैं, जो कि 12.3 इंच और 14.9 इंच के हैं। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जोकि वाकई देखने लायक हैं।
इस कार में BMW के iDrive 8 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही केबिन में वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अमेजन फायर टीवी सपोर्ट वाली 31.3 इंच की 8K सिनेमा स्क्रीन मिलती है जोकि रूफ से अटैच्ड है, खास बता यह है कई आप इसे मोड़ भी सकते हैं। इतना ही नहीं पीछे वाले दरवाजों में 5.5 इंच का टचस्क्रीन शामिल है, जो कि इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही टेंपरेचर और सीट्स को कंट्रोल करने के लिए है। यानी फीचर्स की इस कार में भरमार है।
फुल चार्ज में 625 किलोमीटर:
BMW i7 में 101.7kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं, जो कि 544 एचपी की पावर और 745 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 239 kmph है।
यह भी पढ़ें: 10 लाख से कम कीमत में आती हैं ये बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें
0-100 kmph की स्पीड पकड़ने के लिए इसे 4.7 सेकंड का समय लगता है। सिर्फ 34 मिनट में 10-80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जर की सुविधा मिलती है।
Published on:
30 May 2023 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
