5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नितिन गडकरी ने दौड़ाई Yulu इलेक्ट्रिक बाइक! बिना खरीदे ही किराए पर कर सकेंगे इसकी सवारी

Yulu Miracle एक एप्लीकेशन बेस्ड ड्राइविंग इलेक्ट्रिक बाइक है, जो कि बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। देश के कई बड़े शहरों में ये इलेक्ट्रिक बाइक किराए पर लेकर ड्राइव की जा सकती है।

2 min read
Google source verification
nitin_gadkari_drives_yulu_bike-amp.jpg

Nitin Gadkari Checks Out Yulu Miracle

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने हाल ही में Yulu Miracle इलेक्ट्रिक बाइक की टेस्टिंग की है। नितिन गडकरी हमेशा से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर बल देते आए हैं, और इसी दिशा में वो आए दिन नए वाहनों की टेस्टिंग करते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में नितिन गडकरी को में Yuli Miracle इलेक्ट्रिक बाइक की जाँच करते हुए देखा गया है। युलु एक ऐसा एप्लिकेशन है जिसके माध्यम से आप किसी विशेष क्षेत्र में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन किराए पर ले सकते हैं।


इस लो-स्लंग इलेक्ट्रिक-बाइक में सिंगल सीट दिया गया है, इसमें एक सेंसर लगा हुआ है। जैसे ही चालक इस सीट पर बैठता है ये सेंसर एक्टिव हो जाता है और साइकिल की बैटरी चार्ज पोजिशन डिस्प्ले होने लगता है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। इसमें एक यूनिसेक्स फ्रेम डिज़ाइन दिया गया है। कंपनी ने इसके वजन को कम से कम रखा है ताकि बेहतर ड्राइविग रेंज मिल सके। इसका सेंटर स्टैंड भी हल्का और उपयोग में आसान है। यह अपने आप लॉक हो जाता है जिससे राइडर को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।


यहां ये जानना जरूरी है कि Yulu Bike खरीदारी के लिए उपलब्ध नहीं है। ये देश के कुछ चुनिंदा शहरों में बतौर रेंटल (किराए) बाइक इस्तेमाल की जाती है। इसको चलाने के लिए चालक को अपने स्मार्टफोन में युलू एप्लीकेशन डाउनलोड करना होता है और यहां पर पूछे जाने वाले डिटेल्स को दर्ज करना होता है। डिटेल्स दर्ज होने के बाद प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए अपने बैंक अकाउंट से कुछ पैसे इस एप्लीकेशन अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं, जिसका इस्तेमाल बाइक राइडिंग के लिए किया जाता है। ख़ास बात ये है कि आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को जितने देर के लिए किराए पर लेते हैं आपको उतने अमाउंट का ही भुगतान करना होता है।


Yulu इलेक्ट्रिक बाइक में लिथिमय बैटरी पैक दिया गया है और इसमें सॉलिड रबर वाले टायर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये टायर पंचर प्रूफ हैं और बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस देते हैं। इसमें वेदर प्रूफ क्यूआर कोड शामिल हैं जो युलु मिरेकल ईवी की आसान स्कैनिंग और अनलॉकिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसका फ्रेम भी काफी मजबूत है और इसे इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल आज के समय में स्विगी, जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी एजेंट्स द्वारा भी खूब किया जा रहा है।

यह भी पढें: जब देश के सड़क पर दौड़ी भारत में बनी पहली देशी कार! पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा

इस छोटे सी इलेक्ट्रिक बाइक में मोबाइल होल्डर भी दिया गया है, जिसमें चालक अपने स्मार्टफोन को रख सकते हैं जो कि नेविगेशन के समय काफी मददगार साबित होता है। एक और अनूठी विशेषता कलाई से संचालित घंटी है जिसे बाएं हैंडलबार के रिस्ट को घुमाकर सक्रिय किया जा सकता है। हैंडलबार के दाईं ओर बैटरी चार्ज इंडिकेटर के लिए डिस्प्ले है। इसके अलावा LED हेडलाइट को शामिल किया गया है जो कि बेहतर विजिबिलिटी के साथ आता है।