ओला इलेक्ट्रिक ने पहले क्लाउड डेटा का उपयोग करके इन आंकड़ों की पुष्टि की और फिर गेरुआ रंग में तैयार एक नया एस1 प्रो उपहार में दिया। अब बात करते हैं, मूव ओएस 2.0 पर। 2.0 को ओएस 1.0 पर एक बड़ा सुधार माना जाता है। यह बहुत सारी सुविधाओं को मुहैया कराता है, जैसा कि ओला ने लॉन्च के समय वादा किया था। Move OS 2.0 क्रूज़ कंट्रोल, इको मोड, स्पीकर के माध्यम से म्यूजिक प्लेबैक, नई मोबाइल एप्लिकेशन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक नेविगेशन सिस्टम आदि का अपडेट देता है।