देश की प्रमुख कैब सर्विस प्रदाता कंपनी Ola ने हाल ही में देश दोपहिया बाजार में कदम रखा और अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को पेश किया। जब से ये स्कूटर बाजार में आया है, तब से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी आग की घटना के चलते तो कभी स्कूटर की तकनीक में आने वाली खामियों के चलते। अब एक बार फिर से Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर की तकनीक पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ताजा मामले में स्कूटर के रिवर्स मोड के चलते एक 65 साल का बुजुर्ग घायल हो गया है।
ओला का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर के 'रिवर्स मोड' पर स्विच करने की घटना के बाद सुर्खियों में आया है, जिससे जोधपुर में 65 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ET की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर का कहना है कि ऐसा दूसरी बार है जब स्कूटर चलते हुए अचानक से रिवर्स मोड में आ गया, पहले वो इसे सॉफ्टवेयर में खामी समझ नज़रअंदाज कर दिया, लेकिन इस बार उनके पिता के साथ भी वैसा ही हुआ, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गएं।