Tata Electric Cars : टाटा मोटर्स एक के बाद एक लगातार इलेक्ट्रिक कारों को लेकर आ रही है, हाल ही में हमनें कर्व और अविन्या के कॉन्सेप्ट वर्जन को देखा है, वहीं अब टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप का विस्तार करने का इरादा लेकर आगे बढ़ रही है। जिसमें 2026 तक दस वाहनों की लांचिंग शामिल हैं। फिलहाल, कंपनी ने एक बार फिर खलबली मचाते हुए नए नाम स्टायज़ोर, बोविटा, ऑरोअर और ज़िओमारा को रजिस्टर किया है। बता दें, टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक शाखा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बीते साल के अंत में स्थापित किया गया था, और इसी के साथ टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य के लिए लाइनअप का विस्तार कर रही है।