एमजी की इकलौती इलेक्ट्रिक कार ZS EV देश में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली एसयूवी में से एक है, हालांकि इस कार की कीमत थोड़ी अधिक है। ZS EV को 22 लाख रुपये से 25.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर सेल किया जाता है। इसे दो ट्रिम्स एक्साइट और एक्सक्लूसिव में पेश किया गया है, और यह एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जो 176PS की पावर बनाता है, इसमें 50.3kWh बैटरी पैक का प्रयोग किया गया है, जो सिंगल चार्ज में 461km की रेंज देने में सक्षम है। अगर आप जेडएस एसयूवी को खरीदते हैं, तो एमजी इंडिया द्वारा आपके घर या कार्यालय में एसी फास्ट चार्जर मुफ्त में लगाया जाएगा। वहीं पोर्टेबल चार्जिंग केबल से इसे 15a सॉकेट में प्लग इन किया जा सकता इसके अलावा आप एमजी डीलरशिप पर 24x7 डीसी सुपर फास्ट चार्जर का प्रयोग भी कर सकते हैं।