14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लीलता का पता नहीं… 2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म ने उड़ाया गर्दा, अपने बजट से कई गुना कमाई कर, तोड़े रिकॉर्ड

Film 96 On OTT: 8 साल पहले रिलीज हुई 2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म ने अपने विषय और पेशकश की मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसमें अश्लीलता का नामोनिशान तक नहीं है, लेकिन इसकी कहानी आपके दिल को छू जाने वाली है।

2 min read
Google source verification
अश्लीलता का पता नहीं... 2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म ने उड़ाया गर्दा, अपने बजट से कई गुना कमाई कर, तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म- 96 (फोटो सोर्स:IMDb)

Film 96 On OTT: ओटीटी पर अश्लीलता और गाली से भरपूर कंटेंट की भरमार है, लेकिन कुछ लोगों को सच्ची घटना पर आधारित कहानियां ज्यादा पसंद है। जहां एक ओर एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं तो दूसरी ओर रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों की भी कमी नहीं है। तो आज हम जिस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। वो अपनी साधारण कहानी और बेहतरीन स्क्रीनप्ले की खास वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए है।

कपल की प्रेम कहानी थिएटरों में छा गई

बता दें, इसमें एक भी अश्लील सीन नहीं है। फिर भी अपनी शानदार कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में न कोई एक्शन था और न ही कोई विलेन, लेकिन कपल की प्रेम कहानी थिएटरों में छा गई है।

इस फिल्म का नाम है '96', जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से कई गुना कमाई की, जो तमिल भाषा में बनी और साल 2018 में आई थी। ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन लीड रोल में है। इनके अलावा आदित्य भास्कर, देवदर्शिनी चेतन, नियति कादंबी और भगवति पेरुमल जैसे कई स्टार्स भी फिल्म में नजर आए थे। फिल्म की इमोशनल कहानी ने ऑडियंस के दिलों को छू लिया था। अगर आप इसे एक बार देखना शुरू कर दें तो लास्ट तक पूरी कहानी देखे बिना अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे।

दुनियाभर में 55 करोड़ रुपए कमाई थी ये फिल्म

अगर कहानी की बात करें तो, फिल्म '96' की कहानी के. रामचंद्रन (विजय सेतुपति) और जानकी (तृषा कृष्णन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन में एक-दूसरे से प्यार करते थे। फिल्म में दिखाया गया कि रामचंद्रन और जानू एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, लेकिन कभी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं और आगे देखने को मिलता है कि बिना बताए जानू शहर छोड़ अपने परिवार के साथ चली जाती है। इसके बाद कहानी तब इमोशनल मोड़ ले लेती है, जब 22 साल बाद क्लास के सारे स्टूडेंट्स मिलकर री-यूनियन करते हैं। इस दौरान बिछड़े प्रेमी रामचंद्रन और जानकी मिलते हैं। दोनों पूरी फिल्म में अपने पुराने दिनों को याद करते हैं। फिल्म का अंत देख आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे, जिसके लिए आपको कहानी देखना होगा।

विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन की ये फिल्म 15 करोड़ में बनी थी और इसने दुनियाभर में 55 करोड़ रुपए कमाए थे। साथ ही, इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म आप सोनी लिव पर हिंदी में भी देख सकते हैं।