
bold bollywood actress
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे राज कपूर ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि वो एक कामयाब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। राज कपूर अपनी फिल्मों वो सब कुछ दिखाते थे, जिससे वो खुद गुजर चुके होते थे। वो अपने बारे में खुद को कहा करते थे कि वो नग्नता के उपासक हैं। राज कपूर ने बॉलीवुड ना सिर्फ कई हिट फिल्में दी बल्कि एक के बाद एक बोल्ड एक्ट्रेस को पर्दे पर उतारने वाले वही थे। आइए जानते हैं उनकी कुछ फिल्मों के बारे में जिसमें एक्ट्रेस ने भरपूर बोल्ड सीन्स दिए...
'मेरा नाम जोकर'-सिमी ग्रेवाल
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार निभाया था सिमी ग्रेवाल ने।
'संगम'-वैजयंती माला
राज कपूर की ही फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आईं थीं। वैजयंती ने पहली बार इस फिल्म में बिकिनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा दिया था।
'आवारा'-नरगिस
राज कपूर की एक और हिट फिल्म 'आवारा' में नरगिस ने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। नरगिस के वो बोल्ड सीन आज तक दर्शकों के जहन से निकल नहीं पाए हैं।
'सत्यम शिवम् सुदंरम'-जीनत अमान
बॉलीवुड फिल्म 'सत्यम शिवम्' साल 1978 में आई थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे।
'राम तेरी गंगा मैली'-मंदाकिनी
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने झरने वाला सीन देखकर इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया था। इस सीन ने मंदाकिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था। सीन में मंदाकिनी ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आई थीं।
Updated on:
17 Mar 2019 09:16 am
Published on:
16 Mar 2019 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
