3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी आमिर की ‘रंग दे बसंती’ ने विमान दुर्घटना के मुद्दे था उठाया

राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को मिग-27 फाइटर प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रेश हो गया। प्लेन के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

kamlesh sharma

Jun 13, 2016

Rang De Basanti

Rang De Basanti

राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को मिग-27 फाइटर प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रेश हो गया। प्लेन के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई। हालांकि प्लेन से दो पायलेट सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहें। इंडियन एयरफोर्स के सूत्रों के मुताबिक प्लेन की दुघर्टना का कारण पायलेट ने तकनीकी खराबी को ठहराया।

सूत्र के मुताबिक प्लेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया था और लैंडिंग के दौरान ये क्रैश हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार मिग श्रेणी के प्लेन क्रैश के मामले सामने आ चुके हैं और हमेशा ही प्लेन की दुघर्टना का कारण तकनीकी खराबी को बताया गया है।

गौरतलब है कि साल 2006 में अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म 'रंग दे बसंती' में भी मिग फाइटर प्लेन क्रेश की कहानी और उसके कारणों को दिखाया गया था। इस फिल्म में भी प्लेन के कल-पुर्जे ठीक से काम न करने और उनमें खराब कल-पुर्जे लगाए जाने के बारे में बताया गया था।

इसके बाद फिल्म के पात्र इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं और इसमें बड़े स्तर पर डिफेंस में हो रहे घोटाले के बारे में फिल्म की कहानी में प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म में आमिर के साथ अभिनेता आर.माधवन, सोहा अली खान, शर्मन जोशी, कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।

ये भी पढ़ें

image