5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 कैरेट की गोल्ड कॉफी पीना एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, दाम सुन उड़ जाएंगे आपके होश

बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में आई भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने बर्थडे के दिन गोल्ड कॉफी इंजॉय करने दुबई पहुंची थी। उनके पति उन्हें बर्थडे पर गोल्ड कॉफी का सरप्राइज दिया था। हालांकि उन्हें कॉफी खास पसंद नहीं आई, मगर उसके दाम सुनते ही उनके होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 23, 2022

Actress Sambhavna Seth sips 24 Carat gold coffee in Dubai, regrets later

Actress Sambhavna Seth sips 24 Carat gold coffee in Dubai, regrets later

एक्ट्रेस संभावना सेठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ओपन हैं। संभावना लोकप्रिय हिंदी शो 'बिग बॉस' की वजह से सुर्खियों में आई थी। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। इन दिनों वह यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए अपने फैंस से जूड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। अब वह पति के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं। काम से फुर्सत निकालकर संभावना अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दुबई पहुंची हुई हैं। इसके साथ ही वह अपने व्लॉग के जरिए फैंस से ट्रैवल एक्सपीरियंस भी शेयर करते नजर आईं। हाल ही में उन्होंने दुबई की गोल्ड कॉफी का लुत्फ उठाया और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

संभावना ने शेयर की कॉफी के पीछे की कहानी
संभावना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 24 कैरेट की गोल्ड कॉफी पीती नजर आ रही हैँ। इसके साथ ही उन्होंने इस कॉफी के पीछे की कहानी भी बताई है। संभावना ने बताया कि उनके पति अविनाश उन्हें खुश करने के लिए गोल्ड कॉफी मंगवाते हैं। दोनों इस कॉफी को पीने के लिए बेताब थे। मगर कॉफी पीने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों की खुशी मानों कहीं खो गई।

गोल्ड कॉफी देख सरप्राइज हो गई थीं संभावना
बता दें, संभावना को कॉफी काफी पसंद है और ऐसे में अविनाश उनके बर्थडे पर उनकी फेवरेट जगह ले गए थे। वहीं गोल्ड कॉफी को देखकर संभावना सरप्राइज हो गई थीं। गोल्ड कॉफी के बारे में संभावना ने बताया कि इसमें सिर्फ गोल्ड की लेयर लगी हुई है। बाकी इसका टेस्ट कुछ खास नहीं है। संभावना को इस गोल्डन कॉफी का स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आया।

कॉफी ने लगाया अच्छा चूना
वहीं, संभावना के पति अविनाश ने बताया कि एक बार एक्सपीरियंस के लिए इस कॉफी को पीना ठीक है। मगर इसे बार-बार नहीं पी सकते। गोल्ड कॉफी काफी महंगी होती है। काफी महंगी होने के कारण उन्होंने एक ही गोल्ड कॉफी मंगाई थी। एक ही कप कॉफी को दोनों ने शेयर किया। हालांकि इस कॉफी को पीने के लिए अविनाश को अच्छा चूना लग गया।

दाम सूनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
दरअसल, दुबई की इस 24 कैरेट गोल्ड कॉफी की कीमत 31000 रुपए है। संभावना के अनुसार, यह कॉफी उन्हें अच्छी तो लगी, मगर इतनी अच्छी नहीं लगी कि वह उस पर 31000 रुपए खर्च कर दें। हालांकि, संभावना ने इश कॉफी के दाम तो नहीं बताए। जब हमने इस कॉफी के दाम को गूगल सर्च किया तो पता चला कि ये लगभग 31 हजार रुपए की है। वहीं, कॉफी पीने के बाद संभावना सेठ ने इस वीडियो में अपने पति से कहा, "इससे अच्छा तो मुझे तुम एक सोने की चेन दे देते, कम से कम पहन तो लेती।"

यह भी पढ़ें: सीरियल किलर शोभराज से जब रणदीप हुड्डा मिलने गए थे जेल, बिकिनी किलर ने पूछा था ये सवाल