18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ के बाद किस विषय पर बनाएंगे आदित्य धर अगली फिल्म? असम CM ने दिया बड़ा सुझाव

Aditya Dhar: 'धुरंधर' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनसे महान अहोम योद्धा लचित बोरफुकन के जीवन पर पैन-इंडिया फिल्म बनाने का प्रस्ताव रखा है। दोनों के अगस्त में इस प्रोजेक्ट पर मुलाकात करने की उम्मीद है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshul Mehra

Jul 18, 2026

aditya dhar lachit borphukan film assam cm himanta biswa sarma meeting

असम CM ने दिया आदित्य धर को बड़ा सुझाव

Aditya Dhar: निर्देशक आदित्य धर (aditya dhar ) अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के जरिए आदित्य धर की संभावित अगली फिल्म को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

लचित बोरफुकन पर फिल्म बनाने की अपील

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के फेसबुक लाइव का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने आदित्य धर से असम के महान योद्धा लचित बोरफुकन (Lachit Borphukan) के जीवन पर फिल्म बनाने की अपील की है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि इस विषय पर विस्तार से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री और आदित्य धर की अगस्त में मुलाकात हो सकती है।

फेसबुक लाइव में CM ने किया बातचीत का खुलासा

गुरुवार को आयोजित फेसबुक लाइव सेशन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि उनकी हाल ही में निर्देशक आदित्य धर से फोन पर बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, बातचीत का विषय महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन के जीवन पर आधारित एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म का प्रस्ताव था।

अगस्त में हो सकती है अहम बैठक

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा करने के लिए अगस्त में उनकी और आदित्य धर की मुलाकात होने की उम्मीद है। इस बैठक में फिल्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की जा सकती है।

देशभर तक पहुंचाना चाहते हैं लचित बोरफुकन की कहानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित फिल्म का उद्देश्य लचित बोरफुकन के जीवन, उनके योगदान और उनकी विरासत को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि असम के इस महान योद्धा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलनी चाहिए और उन्हें केवल असम ही नहीं, बल्कि पूरे देश के नायक के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पोस्ट में 'राजा शिवाजी' का भी जिक्र

जिस सोशल मीडिया पोस्ट का उल्लेख किया गया, उसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का भी जिक्र किया गया। हालांकि, यह टिप्पणी यूजर के पोस्ट का हिस्सा थी, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से फेसबुक लाइव में मुख्य रूप से लचित बोरफुकन पर फिल्म बनाने के प्रस्ताव और आदित्य धर से हुई बातचीत का ही उल्लेख किया गया।