18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कीड़े के काटने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए ‘स्पेशल 26’ फेम राजेश शर्मा, अब जल्द करेंगे काम पर वापसी

Rajesh Sharma Recovers At Home After Discharge: हाल ही में कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए फेमस एक्टर राजेश शर्मा को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को स्थिर बताया है और वे जल्द ही काम पर वापसी करेंगे।
2 min read
Google source verification
Rajesh Sharma

Rajesh Sharma health update (सोर्स: x-@suyashpachauri)

Rajesh Sharma Recovers At Home After Discharge:बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही टेंशन के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और फिलहाल वो मुंबई स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वो जल्द ही अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए काम पर लौट सकते हैं।

राजेश शर्मा की सेहत को लेकर नया अपडेट

खबरों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में राजेश शर्मा हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ ही, शुरुआती इलाज के बाद उन्हें कोलकाता ले जाया गया, जहां ढाकुरिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया गया।

अब उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने बताया कि राजेश शर्मा अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एक्टर आने वाले दिनों में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म 'फौजी' की टीम का अलग पक्ष भी सामने आया है

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर फिल्म 'फौजी' की टीम का अलग पक्ष भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं ने कहा कि उन्हें शूटिंग के दौरान ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि राजेश शर्मा ने अपने हिस्से की शूटिंग निर्धारित समय पर पूरी कर ली थी और रिपोर्ट्स सामने आने से करीब एक हफ्ते पहले ही सेट से लौट चुके थे।

राजेश शर्मा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। एक्टर अक्षय कुमार, जिन्होंने राजेश शर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया है, उसने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वो अपने दोस्त की सेहत को लेकर चिंतित हैं और भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। फिलहाल, राजेश शर्मा और उनकी टीम की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर ने उनके फैंस को राहत जरूर दी है।

राजेश शर्मा लंबे समय से हिंदी और बंगाली सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं। 'खोसला का घोसला', 'इश्किया', 'स्पेशल 26', 'बजरंगी भाईजान', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'भूत बांग्ला' जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग को काफी सराहा गया है। अब फैंस को उम्मीद है कि वो पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द ही फिर से बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे।