11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरिजीत सिंह को चटाई धूल, फिर खुद गुमनामी के अंधेरे में खो गया ये सिंगर! 21 साल बाद सामने आया ये सच

Singer who defeated Arijit Singh: सिंगिंग जगत से अरिजीत सिंह को लेकर खबर आई है कि अब वो प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। इसी बीच, रियलिटी शो फेम गुरुकुल काजी तौकीर भी खूब वायरल हो रहे है, जब उन्होंने अरिजीत सिंह को हराया था।

2 min read
Google source verification
अरिजीत सिंह को चटाई धूल, फिर खुद गुमनामी के अंधेरे में खो गया ये सिंगर! 21 साल बाद सामने आया ये सच

रियलिटी शो फेम गुरुकुल काजी तौकीर संग अरिजीत सिंह ( (सोर्स: x @DigitalRahulM अकाउंट के द्वारा)

Singer who defeated Arijit Singh: भारतीय सिंगिंग जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने करोड़ों दिलों को तंग कर दिया है। अपनी रूहानी आवाज से दुनिया को दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने एलान कर दिया कि वे अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। दरअसल, 27 जनवरी 2026 की रात को सोशल मीडिया पर किए गए इस घोषणा ने न केवल फैंस बल्कि कुमार सानू और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज गायकों को भी हैरान कर दिया है।

बता दें, अरिजीत सिंह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के इस सबसे बड़े सिंगर को एक समय पर एक रियलिटी शो में हार का सामना करना पड़ा था? तो आइए जानते हैं उस गायक के बारे में जिसने अरिजीत को हराया था और वो आज कहां है।

अरिजीत शो के टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाए थे

अरिजीत सिंह के करियर की शुरुआत साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल से हुई थी। हैरानी की बात ये है कि आज के 'सुरों के बेताज बादशाह' अरिजीत उस शो के टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाए थे और उस शो के विजेता बने थे कश्मीर के काजी तौकीर (Qazi Touqeer)। काजी ने रूपरेखा बनर्जी के साथ मिलकर ये खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त काजी की लोकप्रियता इतनी थी कि उन्हें वोटिंग मशीन भी कहा जाता था।

इतना ही नहीं, शो के विनर बनने के बाद काजी तौकीर को वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। साल 2005 में उन्होंने कुछ गाने गाए और 2009 में वो एक अन्य रियलिटी शो 'सरकार की दुनिया' में नजर आए, लेकिन धीरे-धीरे वो संगीत की दुनिया से गायब हो गए। आज 21 साल के बीतने के बाद बहुत कम लोग जानते होंगे कि साल 2015 में आई फिल्म 'फैंटम' के सुपरहिट गाने 'अफगान जलेबी' में कैटरीना कैफ के साथ जो शख्स झूमता हुआ नजर आ रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि काजी तौकीर ही हैं। ये आखिरी बार था जब काजी किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बने थे।

अब ऐसी खबरें है कि पिछले 10 सालों से काजी तौकीर अपनी जन्मभूमि कश्मीर में ही रह रहे हैं। वे अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.61 लाख फॉलोअर्स हैं। वो कश्मीर की बर्फीली वादियों में गाना गाते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं और वहां के स्थानीय इवेंट्स और शो में परफॉर्म भी करते हैं।

अरिजीत को शो में हराया था, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती है कायम

सबसे मजेदार बात ये है कि भले ही काजी ने अरिजीत को शो में हराया था, लेकिन दोनों के बीच आज भी अच्छी दोस्ती है। नवंबर 2024 में जब अरिजीत सिंह कश्मीर में कॉन्सर्ट के लिए गए थे, तब उनकी मुलाकात काजी से हुई थी और दोनों ने वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का वीडियो भी शेयर किया था। काजी 'फेम गुरुकुल' की ट्रॉफी तो ले गए, लेकिन अरिजीत सिंह ने असल दुनिया का 'फेम' हासिल किया। तो वहीं दूसरी ओर, काजी तौकीर गुमनामी की वादियों में अपना छोटा-सा संगीत का संसार बसाए हुए हैं।