
Akanksha Chaudhary Vs Shreya Kalra Fight (सोर्स- @netflixindia)
Akanksha Choudhary Vs Shreya Kalra Fight: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में हर दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया। शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा के बीच हुई तीखी बहस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है। एपिसोड के टेलिकास्ट के बाद कई दर्शकों ने आकांक्षा के बर्ताव की आलोचना करते हुए इसे शो की सबसे विवादित घटनाओं में से एक बताया।
दरअसल, पूरा विवाद एक टास्क के दौरान शुरू हुआ। खेल के बीच श्रेया कालरा से गलती से आकांक्षा चौधरी की नाक पर खरोंच लग गई। श्रेया ने तुरंत इसे अनजाने में हुई गलती बताया, लेकिन आकांक्षा इस बात से बेहद नाराज हो गईं। देखते ही देखते मामूली बहस ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
हालांकि शुरुआती विवाद के बाद मामला शांत होता हुआ दिखाई दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर माहौल गरमा गया। आकांक्षा चौधरी ने बातचीत के दौरान श्रेया को लेकर बेहद सख्त और व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। उन्होंने गुस्से में ऐसी बातें कहीं जिन्हें लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई दर्शकों ने उनके बयान को बेहद आपत्तिजनक बताया और कहा कि किसी भी रियलिटी शो में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
आकांक्षा ने श्रेया को लेकर एक के बाद एक कई विवादित कमेंट्स किए। उन्होंने कहा, तेरे बाहर जो भी शुगर डैडी हैं उन सबके बारे में बता दूंगी। इसके अलावा आकांक्षा ये भी कहते हुए नजर आईं कि बाहर एक का करियर खत्म किया है, अब तेरा भी करूंगी। इतना ही नहीं, आकांक्षा तो इसके आगे श्रेया को ये भी कह देती हैं कि यहां पर रूल्स हैं नहीं तो बाहर तेरे को जिंदा नहीं छोड़तीं। उन्होंने कहा, तुझे बाहर जिंदा नहीं छोड़ूंगी।
शो के इस एपिसोड के बाद इंटरनेट पर कई वीडियो क्लिप्स वायरल होने लगीं। लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी राय रखते हुए आकांक्षा के व्यवहार की आलोचना की। कुछ यूजर्स ने उन्हें सस्ती डॉली बिद्रा का भी टैग दे दिया। इसके अलावा लोगों ने श्रेया के धैर्य की भी जमकर तारीफ की।
जहां एक ओर आकांक्षा चौधरी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर श्रेया कालरा के शांत रवैये की काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि श्रेया ने पूरे विवाद के दौरान संयम बनाए रखा और किसी भी तरह की उकसावे वाली प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि अगर उनकी जगह कोई और होता तो विवाद और ज्यादा बढ़ सकता था।
इंटरनेट पर सामने आए रिएक्शन में कई लोगों ने शो के मेकर्स से भी सवाल पूछे कि क्या इस तरह की भाषा और व्यवहार पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं। वहीं कुछ दर्शकों ने ये भी मांग की कि कंटेस्टेंट्स के लिए सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए ताकि व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचा जा सके।
Updated on:
09 Jul 2026 01:32 pm
Published on:
09 Jul 2026 01:31 pm
