26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट ने किया अपने अजब गजब कारनामों का खुलासा, बोलीं- कान साफ करने और लिपस्टिक खाने की है बुरी सनक

30 Interesting Facts About Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आलिया ने अपनी जिंदगी की 30 दिलचस्प बातें बताई हैं। इन्हें जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 31, 2023

alia_bhatt_has_a_obsession_to_clean_her_ears_and_eat_lipstick_know_30_interesting_facts_about_her.jpg

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी बेटी राहा के साथ समय बिता रही हैं। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने लंदन में पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और फैमिली के साथ अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। अब हाल ही में आलिया ने अपने 30वें बर्थडे के बाद यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद के बारे में 30 दिलचस्प बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आलिया अपनी अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताती हुई दिख रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें शॉपिंग करने में सबसे अच्छा क्या लगता है। आइए जानते हैं आलिया भट्ट की जिंदगी से जुड़ी 30 दिलचस्प बातें।

1. वीडियो में आलिया भट्ट ने बताया कि वह बहुत ही मेसी इंसान हैं। वैसे तो उन्हें ऑर्गनाइज रहना पसंद हैए लेकिन इसके साथ ही वह बहुत मेसी भी हैं। इसके साथ ही आलिया ने बताया कि फिल्म का कोई भी शॉट खत्म होता है तो वह अपनी नाक को जरूर छूती हैं। हालांकि आलिया को यह आदत क्यों है, वो खुद भी यह नहीं जानती हैं।

2. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पसंद नहीं है कि कोई उनकी पीठ को थपथपाए। इससे एक्ट्रेस को झुंझलाहट महसूस होती है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि वह शॉपिंग के मामले में बेहद ही खतरनाक हैं। उनके पास फिजिकल शॉपिंग के दौरान बिल्कुल भी धैर्य नहीं रहता। वह एक चीज को पिक करती हैं फिर थोड़ी देर वाॅक करती हैं। इसके बाद लिया हुआ सामान वापस रखकर वहां से चली जाती हैं।

यह भी पढ़े - ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा से लिया पंगा, गुस्से में आकर कह डाली इतनी बड़ी बात

3. आलिया भट्ट ने बताया कि वह अपनी बहन शाहीन भट्ट से बहुत ही अजीबोगरीब सवाल पूछती हैं और वह उम्मीद करती हैं कि उनके पास सभी जवाब होंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वह विंक नहीं कर सकती हैं।

4. आलिया भट्ट को सुबह जल्दी उठना बहुत पसंद है। जब भी एक्ट्रेस अपसेट या फिर गुस्से में होती हैं तो वह F.R.I.E.N.D.S शो का एक एपिसोड जरूर देखती हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें कान साफ करने की सनक है। उन्हें अपने नाखूनों की सफाई करना और पैरों की सफाई करना भी अच्छा लगता है।

5. आलिया भट्ट ने बताया कि वह हमेशा खुद में खोए रहती हैं। इसके अलावा आलिया ने बताया कि वह अजीबोगरीब ढंग से लिपस्टिक लगाती हैं। लोग लिपस्टिक को अपने मुंह पर लगाते हैं लेकिन आलिया अपना मुंह लिपस्टिक पर लगाती हैं और फिर इसे मिटा देती हैं।

6. आलिया भट्ट ने बताया कि उनके पास हर नंबर के लिए एक खास चीज है। एक्ट्रेस ने बताया खासकर 6,9,1 और 8 नंबर के लिए। आलिया ने यह बताया कि वह बहुत सहज हैं।

7. आलिया भट्ट को पानी पीना बहुत पसंद है। इसके साथ ही आलिया को एक चीज खानी बहुत पसंद है वह है पोहा और छाछ। इसके अलावा आलिया को किसी फिल्म की जगह शो का एक एपिसोड देखना पसंद है।

8. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बताया कि वह अपने सपनों को कंट्रोल कर सकती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लिपस्टिक खाने की भी आदत है।

9. आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें पढ़ने से नींद आती है और वह उन्हें स्नैक्स में मखाने खाना पसंद है। इसके अलावा आलिया की जिम में फेवरेट एक्सरसाइज पुल ओवर है। आलिया ने बताया कि उन्हें बर्पीज से सख्त नफरत है।

10. एक्ट्रेस ने बताया कि वह बिल्कुल भी झूठ नहीं बोल पाती हैं। इसके अलावा उन्हें अंधेरे कमरों से भी डर लगता है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह बचपन में अपनी फ्रेंड बॉबी के साथ एक्ट्रेस.एक्ट्रेस गेम खेलती थी और बॉबी हमेशा उन्हें लड़का बनाती थी।

11. आलिया भट्ट ने बताया कि वैसे तो उन्हें मेहंदी की महक काफी पसंद है, लेकिन वह अपनी ही शादी में मेहंदी लगवाते हुए बोर हो गई थीं।

यह भी पढ़े - ब्यूटी मास्क लगाकर उर्वशी रौतेला ने सड़क पर दिखाए लटके-झटके, लोग बोले- ब्यूटीपार्लर को बिना पैसे दिए भाग आई क्या