3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Alia Bhatt Christmas Wishes 2022 : बॉलीवुड सेलिब्रिटी क्रिसमस का जश्न धूमधाम से मना रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 25, 2022

alia_bhatt_ranbir_kapoor_celebrate_christmas_2022_with_family_neetu_kapoor_soni_razdan_shares_pictures.jpg

Alia Bhatt Christmas Wishes 2022

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Christmas Celebration 2022 : आज 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस (Christmas 2022) का सेलिब्रेशन चल रहा है। इस जश्न के माहौल में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। इस बीच हाल ही में मां बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। आलिया और रणबीर (Alia-Ranbir Christmas Celebration) ने अपनी फैमिली के साथ इस क्रिसमस को सेलिब्रेट किया किया है। इस सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत लेटेस्ट तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें आलिया और रणबीर के अलावा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी दिखाई दे रही है।

बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर (Alia Bhatt Instagram) स्टोरी में एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया के अलावा उनकी बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस इंस्टा स्टोरी के जरिए आलिया भट्ट अपने फैंस को क्रिसमस (Alia Bhatt Christmas wishes) की बधाईयां दे रही हैं। फोटो पर आलिया ने लिखा, मैरी मैरी विद चेरी।

आलिया के अलावा उनकी सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor Instagram) ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नीतू सिंह (Neetu Singh) की इन फोटो में आप देख सकते हैं कि उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट की बहनें पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान एक साथ नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही नीतू सिंह ने सभी को क्रिसमस 2022 (Merry Christmas 2022) की ढे़र सारी बधाईयां भी दी हैं। जैसे ही कपूर फैमिली के क्रिसमस सेलिब्रेशन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो उन्होंने धूम मचानी शुरू कर दी। वहीं आलिया और रणबीर के फैंस भी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कपल को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - तुनिषा शर्मा की मां ने को-स्टार शीजान खान पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने एक्टर को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े - ब्लैक ब्यूटी बनकर इन हसीनाओं ने ग्लैमर का लगाया जबरदस्त तड़का, देखें एक्ट्रेसेज के हॉट लुक्स