रिपोर्ट में आगे कहा बताया गया है कि पिछले 6 महीनों में, आमिर खान बड़े पैमाने पर डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना (RS Prasanna) के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फाइनल ड्रॉफ्ट हाथ में होने के बाद, आमिर को लगता है, सलमान खान इस लार्जर-दैन-लाइफ ड्रामा के लिए सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने सलमान खान को फिल्म की पेशकश की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान फिल्म करने के लिए इच्छुक हैं। बता दें कि आरएस प्रसन्ना फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' के लिए जाने जाते हैं।