डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi-Godse Ek Yudh) 26 जनवरी को रिलीज हुई थी। ऐसे में पठान से टकराने के बाद इस फिल्म को दर्शक नहीं मिल रही हैं। रिलीज के पहले ही फिल्म विवादों में आ गई यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी है। अभी भी इसे बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। फिल्म ने सोमवार को 15 लाख कमाए थे, तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह मंगलवार को 15 लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई 2.11 करोड़ रुपये हो गई है।