इस बीच एक मल्टीप्लेक्स और दो सिंगल स्क्रीन थिएटर के मालिक अनिल चंचलानी ने बताया है कि पठान की टिकट की कीमत में गिरावट हर जगह एक समान नहीं होगी। उन्होंने बताया है कि 'एरिया के आधार पर, यह 10 से 30 प्रतिशत तक हो सकती है।' जयपुर बेस्ड एग्जीबिटर अभिमन्यु बंसल ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि वीक डेज के दिनों में देखी गई कम फुटफॉल का मुकाबला किया जा सके। उन्होंने कहा, 'वीकेंड में कीमतें फिर से थोड़ी बढ़ सकती हैं। आदित्य चोपड़ा दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने में सफल रहे हैं।'