ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान रिलीज के पांच दिनों में ही दुनियाभर में 542 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है और छठे दिन भी उसने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मानें तो रविवार के मुकाबले सोमवार को 'पठान' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन वीकेंड के बाद ऐसा होना लाजिमी होता है। इसके बावजूद पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखते हुए सोमवार को करीब 25 करोड़ का कारोबार किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म पठान 600 करोड़ पार करती दिख रही है।