
पाखी को धक्के मारकार घर से निकालेगी अनुपमा, देखते रह जाएंगे घरवाले
Anupama 10th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupma) में पाखी और अधिक का ट्रैक फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट की डोज दे रहा है। शो में दोनों की शादी के बीच जिस तरह से अनुपमा और उसकी बेटी पाखी के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है, इसने शो की टीआरपी (TRP) को नंबर वन बना दिया है। बीते दिनों शो में दिखाया गया था कि पाखी अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं दोनों परिवार के लोग भी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच पाखी, अनुज से ग्रैंड वेडिंग फोटोशूट की डिमांड करती है। जिसपर अनुपमा उसका मुंह बंद करा तो देती है लेकिन पाखी की बदतमीजी यहीं खत्म नहीं होगी। शो में एक और बड़ा Twist आने वाला है।
शो में फिर होगी देविका की एंट्री
शादी को लेकर हो रही तैयारियों के बीच शो में अनुपमा की बेस्ट फ्रेंड देविका की एंट्री होने वाली है। माना जा रहा है कि देविका आगे चलकर न सिर्फ पाखी की बल्कि बरखा की भी अक्ल को ठिकाने लगाएगी। दरअसल, पाखी अपनी मां को नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। वह चाहती है कि उसकी शादी ग्रैंड हो लेकिन वह अनुपमा को यह कहते सुन लेती है कि हमें ज्यादा खर्च नहीं करना है।
अनुपमा को मिलेगा जलनखोर का टाइटल
पाखी, अनुपमा से कहती है कि वह कपाड़िया हाउस की बहू है और इस घर की बहू की शादी इतनी चीप नहीं हो सकती। जिसपर अनुपमा उसे जवाब देती है कि वह अधिक मेहता की पत्नी है, कपाड़िया हाउस की बहू नहीं। लेकिन पाखी की बदतमीजी यहीं नहीं खत्म होती। वह अपनी मां को जलनखोर का टाइटल देती है, साथ ही उसकी लाई हुई साड़ी भी पहनने से मना कर देती है। दूसरी तरफ ये चीजें देखकर बरखा मन ही मन खूब खुश होती है।
पाखी को धक्के मारकर निकालेगी अनुपमा
आने वाले अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कहती है कि बा चाहती हैं कि पाखी शादी से पहले शाह हाउस में रहे। जिसे सुनकर पाखी भड़क जाती है, और वहां जाने से मना कर देती है। वहीं अनुपमा अनुज से कहेगी कि वह पाखी और अधिक के लिए कुछ करना चाहती है। वह कहती है कि एक काम करें कि दोनों को घर से धक्के मारकर निकाल दें। इससे इन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई पाखी की बदतमीजियों से परेशान होकर अनुपमा ये कदम उठाएगी।
Updated on:
10 Nov 2022 11:07 am
Published on:
10 Nov 2022 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
