
Anupama 17th November 2022 Written Episode Update Anupama will evict brother in law
Anupama 17th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) सीरियल में संगीत फंक्शन में जबरदस्त हंगामे के फाइनली अनुपमा ने अपनी बिगड़ेल बेटी पाखी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले, अनुपमा पाखी को एक जोरदार थप्पड़ मारती है और उसे सभी हरकतों के लिए एक अच्छा सबक सिखाती है। अनुपमा ने पाखी की करतूतों को पूरे घर के सामने रखा। जिसके बाद अब उसने अपनी बेटी को सबक सिखाने के लिए उसे घर से निकालने का फैसला कर लिया है।
पिछले एपिसोड में जहां दिखाया गया कि अनुपमा (anupama), पाखी को कपाड़िया टैग के बिना घर से बाहर रहने की चुनौती देती है और फिर उसे अधिक के साथ घर से बाहर निकल जाने के लिए कहती है। जिसपर पाखी गुस्से में सामान फेंकती है और कहती है कि वह नहीं जाएगी। वह अनुपमा के पैरों में गिरकर उसे मनाने की कोशिश करेगी। लेकिन अनुपमा उसके रवैये को देखते हुए पूरे परिवार से सवाल करती है, "आप में से कोई इसकी जिम्मेदारी लेगा?" जिसके बाद बा उसे अपने पति के साथ रहने की सलाह देती है, जबकि डॉली उसे साथ ले जाने से मना कर देती है।
इधर, अनुपमा (anupama) अपनी बेटी को घर से निकालने की जिद पर अड़ी रहती है। जिसके बाद वनराज उससे कहता है कि वह पाखी और अधिक को घर से न निकाले। जिसपर अनुपमा कहती है कि "आपने भी इसे घर से निकाला था ना। आप इसे और इसके पति को अपने साथ ले जाइए और पालिये वहां।" मां की बात सुनकर पाखी भी अपने बाप के आगे गिड़गिड़ाती है, लेकिन वनराज उसकी बात नहीं मानता। दूसरी तरफ अधिक भी शाह हाउस जाने से मना कर देता है।
आने वाले अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी को निकालने के बाद अनुपमा (anupama) ने अपनी भाभी बरखा को सबक सिखाने की ठान ली है। वह कहेगी कि पाखी को उकसाने वाली कोई और नहीं बरखा थीं, ऐसे में उन्हें भी घर से जाना पड़ेगा। अनुज भी अपने भाई-भाभी से दूसरी जगह देखने के लिए कहता है। जिसके बाद अनुज और अनुपमा (anuj and anupama) कुछ दिन के लिए शहर से बाहर जाने का फैसला लेते हैं। लेकिन जैसे ही घर का दरवाजा खुलता है, तो वहां उन्हें एक साइन बोर्ड दिखता है, जो उसे घर न छोड़कर जाने का इशारा करता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कौन सा तूफान आने वाला है।
Published on:
17 Nov 2022 10:34 am

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
