Anupama 16th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) सीरियल इन दिनों टीआरपी (TRP) की लिस्ट में झंडे गाढ़ ही रहा है, सुर्खियों में भी बना हुआ है। मेकर्स भी रोज नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ती जा रही है। जैसा कि पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) उर्फ अनुपमा पाखी की बदतमीजियों से तंग आ जाती है और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। इतना ही नहीं, उसकी शादी से जुड़े सारे फंक्शन भी कैंसिल कर देती है। लेकिन शो में अभी और भी ट्विस्ट आने वाले हैं। जिसे देखकर फैंस को भी काफी मजा आएगा।