Anupama 15th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) सीरियल में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। जिससे शो की टीआरपी धमाल मचा रही है। मेकर्स इन दिनों पाखी और अधिक का ट्रक लाकर शो को और दिलचस्प् बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जैसा कि पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि पाखी के सिर पर पैसों का भूत चढ़ गया है। वह बरखा की बातों में इस कदर फंस गई है, कि अब उसे अपनी मां से बदतमीजी करने का जरा भी मलाल नहीं है। लेकिन अनुपमा भी पाखी की मां है, उसके सिर से पैसों का भूत उतारने के लिए अनुपमा भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वह पाखी की अक्ल को ठिकाने लगाने की फिराक में है।