2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anupama : शाह हाउस में रहने की बात सुनते ही भड़केगी पाखी, फिर अपनी मां को करेगी सरेआम बेइज्जत

Anupama 9th November 2022 Written Episode Update : अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, पाखी को शादी होने तक शाह हाउस में रहने के लिए कहेगी। जिसे सुनते ही पाखी एक बार फिर अनुपमा को सरेआम बेइज्जत करेगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 09, 2022

anupama_8th_november_2022_written_episode_update_pakhi_will_again_insult_anupama.png

शाह हाउस में रहने की बात सुनते ही भड़केगी पाखी, फिर अपनी मां को करेगी सरेआम बेइज्जत

Anupama 9th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों पाखी और अधिक वाले ट्रैक से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यही वजह है कि शो की टीआरपी (TRP) भी छप्पर फाड़कर आ रही है। शो में अभी तक देखने को मिला है कि अनुपमा की बेटी पाखी और अधिक ने भागकर शादी कर ली थी। लेकिन अब शाह फैमिली और कपाड़िया फैमिली ने फाइनली दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और दोनों की शादी फिर से कराने को तैयार हो गए हैं। लेकिन वनराज और बरखा का गुस्सा अभी भी सांतवें आसमान पर है। हालांकि इन सब बातों का पाखी पर जरा भी असर नहीं पड़ रहा है। पाखी अपनी ग्रैंड शादी के सपनों से बाहर ही नहीं निकल रही है। वह आए दिन शादी को लेकर अपनी नई-नई ख्वाहिशें फैमिली के सामने रख रही है।

पाखी ने की थी बरखा की बेइज्जती

पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बरखा अपनी सहेलियों के सामने पाखी को नीचा दिखाने की कोशिश करती है लेकिन पाखी उल्टा उसपर ही भारी पड़ जाती है और बरखा की सहेलियों के सामने ही उसकी सारी पोल खोलकर रख देती है। वह बताती है कि बरखा का यूएस में बिजनेस डूब गया था और वह कपाड़िया मेंशन पर हक जताने की कोशिश हर रही है। इस बात से बरखा आगबबूला हो जाती है। वह पाखी की शिकायत अनुपमा से करती है।

अधिक करेगा पाखी को मनाने की कोशिश

उधर, अनुपमा पाखी की जमकर क्लास लगाती है और उससे कहती है कि यह तुम्हारा ससुराल है। बरखा भाभी तुम्हारी ननद हैं और मैं तुम्हारे ससुराल से हूं। यह बात सुनकर पाखी गुस्से में अपने कमरे में चली जाती है, जहां अधिक उसे मनाने के लिए हॉर्ट शेप वाली कॉफी बनाता है। यहां दोनों का थोड़ा सा रोमांस दिखाते हैं।

यह भी पढ़े - Anupma : उल्टा पड़ेगा बरखा का दांव सहेलियों के सामने पोल खोलेगी पाखी, अनुपमा को भी दिखाएगी तेवर

अनुज से वेडिंग फोटोशूट की मांग करेगी पाखी

आने वाले अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी एक बार फिर से अपनी ख्वाहिशों को अनुज और बाकी घरवालों के सामने रखेगी। वह अनुज से कहेगी कि उसके कहने पर वो शाह हाउस में शादी करने को तैयार है, लेकिन वह और अधिक बीच पर वेडिंग फोटोशूट कराना चाहते हैं। उसकी ये सारी बातें अनुपमा सुन लेगी। अनुपमा एक बार फिर पाखी से उसके सपनों पर अंकुश लगाने के लिए कहेगी।

अनुपमा पाखी से शाह हाउस में रहने को कहेगी

अनुपमा, पाखी से कहेगी कि उसे शादी होने तक शाह हाउस में रहना होगा क्योंकि ऐसा बा चाहती हैं। ये बात सुनते ही पाखी भड़क जाएगी। वो अनुपमा से शाह हाउस में रहने के लिए साफ इंकार कर देगी और कहेगी कि कपाड़िया मेंशन ही उसका घर है और वो यहीं रहेगी। ऐसे में आगे देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई अनुपमा शादी होने तक पाखी को शाह हाउस भेज देगी या फिर पाखी फिर से नया बखेड़ा खड़ा कर देगी।

यह भी पढ़े - Anupma : पाखी को नीचा दिखाने के लिए बरखा चलेगी नई चाल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग