10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anupama: रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं अनुपमा की किंजल बहू उर्फ निधि शाह, देखें तस्वीरें

Nidhi Shah latest Photo : 'अनुपमा' (Anupama) सीरियल की किंजल यानी निधि शाह ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैंं इन तस्वीरों का निधि का लुक काफी किलर लग रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 19, 2022

anupama_serial_kinjal_aka_nidhi_shah_bold_pictures_viral_on_social_media.png

Nidhi Shah latest Photo

Nidhi Shah latest Photo : स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में नजर आने वाली किंजल बहू (Kinjal Bahu) अक्सर ही सलवार-सूट या साड़ी में दिखाई देती हैं। लेकिन असल जिंदगी में किंजल उर्फ निधि शाह (Nidhi Shah) काफी बोल्ड हैं। दरअसल, निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें (Nidhi Shah Bold Photo) सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर आप भी सीरियल में सिंपल लुक में दिखने वाली अनुपमा (Anupama) की बहू किंजल को पहचान नहीं पाएंगे।

निधि शाह ने हाल ही में एक फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (Nidhi Shah Instagram) पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऑरेंज कलर की टाइट वनपीस ड्रेस पहनी हुई है। इस तस्वीर में निधि कैमरे के सामने किलर लुक्स देती हुई नजर आ रही हैं। किंजल की ये ड्रेस स्ट्रैपी है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा बोल्ड लुक दे रही है। ऐक्ट्रेस ने यह ड्रेस ब्रालेस होकर पहनी है। वहीं वनपीस के ब्रालाइन के पास इतना बड़ा कट लगा है कि वो एक्ट्रेस को और ज्यादा हॉटलुक दे रहा है।

यह भी पढ़े - Urfi Javed ने इस बार पार की सारी हदें, लोगों ने की देश से बाहर निकालने की मांग

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब किंजल उर्फ निधि शाह ने इतनी बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। वह अक्सर ही अपने लुक्स और हुस्न का जलवा बिखेरते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी तस्वीरों पर भर-भरकर लाइक्स और कमेंट करते रहते हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों निधि शाह उर्फ किंजल की अनुपमा में वापसी हो गई है। दरअसल, सीरियल में किंजल तोषू के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जानने के बाद घर छोड़कर चली गईं थी। जिसके बाद कुछ समय के लिए वह सीरियल से भी गायब हो गईं थी। लेकिन अब किंजल की एक बार फिर सीरियल में वापसी हो गई है।

यह भी पढ़े - टाइगर से ब्रेकअप के बाद इस मिस्ट्री व्बॉय को डेट कर रहीं Disha Patani? तस्वीरें हुईं वायरल