
अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका नहीं पहुंची हॉस्पिटल
Anurag Dobhal Wife Ritika Dobhal: अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने पूरे परिवार पर टॉर्चर के आरोप लगाए थे। उन्होंने 2 घंटे के वीडियो में रो-रोकर कहा था कि मेरे मम्मी-पापा और भाई मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे और अपने इस वीडियो को उन्होंने आखिरी कहा था। अब बीती रात शनिवार को अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की। करीब 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां से उनके मैनेजर ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि वह ICU में एडमिट हैं उन्हें दुआओं की जरूरत है, लेकिन इस बीच न तो उनका परिवार और न ही उनकी पत्नी को कोई अता-पता है।
अनुराग डोभाल इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं उनकी हालत बेहद नाजुक हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी पत्नी के बारे में सवाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि माता-पिता से वह नाराज थे, लेकिन जब पति का एक्सीडेंट हुआ हो तो पत्नी को आना चाहिए, लेकिन रितिका ने तो एक पोस्ट तक नहीं किया और न ही वह एक बार भी कहीं नजर आईं।
अनुराग और रितिका ने 5 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद 30 अप्रैल 2025 को देहरादून में शादी की थी। सितंबर में दोनों ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी भी अपने फैंस के साथ शेयर की थी और सितंबर से ही रितिका डोभाल अपने इंस्टाग्राम पर बिल्कुल एक्टिव नहीं हैं। उनका आखिरी पोस्ट पति अनुराग के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर किया था और वही उनका आखिरी पोस्ट भी है। लगभग 6 महीने से दोनों एक दूसरे की न कोई फोटो शेयर कर रहे हैं और न ही कोई स्टेटस लगा रहे हैं।
अब जब अनुराग डोभाल ने सुसाइड अटेम्प्ट किया है तो उनकी पत्नी का अभी भी कोई बयान सामने नहीं आया है। वह पति को देखने हॉस्पिटल भी नहीं पहुंची है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। कई इस रिश्ते में दरार की बात कर रहे हैं तो कई इसे महज अफवाह बता रहे हैं।
बता दें, हाल ही में जब अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर आरोप लगाए थे। तो उनके भाई कलम इंक ने भी अनुराग की कुछ चैट लीक की थी। जिसमें कहा जा रहा था कि अनुराग अपनी पत्नी को मारते-पीटते थे जिस वजह से वह उन्हें छोड़कर चली गईं हैं और अनुराग हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
Updated on:
08 Mar 2026 01:21 pm
Published on:
08 Mar 2026 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
